{"_id":"62fb2051867eac6aac3dbd45","slug":"student-returning-from-amrit-mahotsav-rally-was-brutally-crushed-by-pickup-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident In Varanasi:अमृत महोत्सव रैली से लौट रहे छात्र को पिकअप ने बेरहमी से कुचला, मां और बहन हुए बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Varanasi:अमृत महोत्सव रैली से लौट रहे छात्र को पिकअप ने बेरहमी से कुचला, मां और बहन हुए बेहोश
Tue, 16 Aug 2022 10:18 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज नेटवर्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:18 AM IST
सार
हर्षित पटेल और उसका दोस्त अमृत महोत्सव रैली से घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक फिसल गई। बाइक को दोनों दोस्त उठा रहे थे कि तभी तेज रफ्तार में आ रहे पिकअप ने दोनों को रौंद दिया।
विज्ञापन
मृतक स्कूली छात्रा हर्षित पटेल उर्फ लकी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुर थानाक्षेत्र से एक एक्सीडेंट की खबर है। पुरानी मिल के समीप भरलाई में 17 वर्षीय स्कूली छात्र हर्षित पटेल पुत्र संतोष पटेल की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। कठवतिया नवलपुर थाना शिवपुर वाराणसी का हर्षित अपनी मोटर साइकिल लेकर अपने दोस्त मो0 समीर के साथ स्कूल के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर निकली रैली से खाली होकर घर जा रहा था।
तभी एकाएक तेज गति से टाटा 407 पिकअप चालक शराब के नशे में धुत्त होकर गाड़ी पर सीमेंट लादकर आ रहा था। बरसात होने के कारण बाइक फिसल गई और बाइक को हर्षित पटेल उर्फ लकी पटेल और उसका दोस्त मो0 समीर अली मिलकर उठा रहे थे कि तेज गति से आ रहे पिकअप ने रौंद दिया। जिससे सिर पर चोट लगने के कारण हर्षित पटेल उर्फ लकी की मौके पर मौत हो गयी और साथी दोस्त समीर बच गया।
टाटा मैजिक का चालक घटना को अंजाम देकर भागने लगा लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने पिकअप को पकड़ लिया। लेकिन मौके का फायदा उठाकर चालक मौके से फरार हो गया।
मृतक हर्षित पटेल सनवैली इंग्लिश स्कूल में 11वीं का छात्र था। वहीं मृतक की इकलौती बहन अनुष्का पटेल और माता निधि पटेल खबर सुनने के बाद बुरा हाल है। घटना देर दोपहर 3 बजे की है। मृतक के पिता नाईकी कंपनी में मैनेजमेंट का कार्य करते हैं।