{"_id":"5a8558414f1c1b2d068b6be6","slug":"student-protest-against-principal-of-harish-chandra-pg-college","type":"story","status":"publish","title_hn":" हरिश्चन्द्र पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ छात्रों ने दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिश्चन्द्र पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ छात्रों ने दिया धरना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 15 Feb 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी कोटे से हुए दाखिले में फर्जीवाड़े का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के हरिश्चन्द्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को फर्जी दाखिले के खिलाफ छात्रों ने आवाज बुलंद की। छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री शुभम कुमार सेठ के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य के निलंबन की मांग को लेकर कॉलेज के गेट पर धरना- प्रदर्शन किया।
छात्रों ने कॉलेज में कार्यवाह प्राचार्य सोहन लाल यादव के संरक्षण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सेना एवं दिव्यांग कोटे के अंतर्गत जारी व फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर सैकड़ों फर्जी प्रवेश देने के मामले में शिक्षा विभाग और उच्च अधिकारियों से कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।
छात्रों ने कहा कि डीएम, एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट की जांच में भी फर्जी प्रवेश का मामला उजागर हो चुका है। जांच के बाद कई छात्र- छात्राओं का प्रवेश भी निरस्त किया गया, लेकिन कार्यवाहक प्राचार्य के खिलाफ कार्यवाही न होने से भारतेंदु बाबू की बगिया शर्मसार हो रही है।
विज्ञापन
जबतक प्रधानाचार्य के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नहीं हो जाती तब तक हम छात्र धरना प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन से शिकायत करते रहेंगे। सीएम योगी से मिलकर इस मामले की शिकायत भी की जायेगी।
बता दें कि बीते वर्ष नवंबर माह में 'अमर उजाला' ने हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में स्वतंत्रता सेनानी कोटे से हुए दाखिले में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर किया था।