{"_id":"694fa1c1725df04b7000b9d8","slug":"student-murdered-in-varanasi-family-members-block-highway-protesting-failure-to-arrest-the-attackers-2025-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में छात्र की हत्या: हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों का फूटा गुस्सा, 10 मिनट तक हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में छात्र की हत्या: हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों का फूटा गुस्सा, 10 मिनट तक हाईवे जाम
Sat, 27 Dec 2025 02:37 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:37 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में छात्र की हत्या के मामले में दूसरे दिन परिजनों ने हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान जाम समाप्त कराने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ व जाम में क्षतिग्रस्त एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में हाईस्कूल के छात्र समीर सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजनों ने शुक्रवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद हरहुआ चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। वहीं, एंबुलेंस को रोकने के चक्कर में उसके शीशे तोड़ दिए गए। पुलिसकर्मियों से भीड़ की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
डीसीपी गोमती जोन ने समाप्त कराया जाम
परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की जिद पर अड़ गए। हालात बिगड़ते देख पहुंचे डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने परिजनों को समझाया और जाम समाप्त कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर रसूलपुर रवाना हुए। इस दौरान वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर यातायात बाधित रहा। डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने परिजनों को बताया कि तीन थानों की फोर्स, एसओजी और 10 टीमें तफ्तीश में जुटी हुई हैं। हमलावरों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी होगी। इस साजिश में जो भी शामिल होंगे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। सर्विलांस, सीसी कैमरे से बहुत हद तक हमलावरों के करीब पुलिस पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम
उधर, रात में समीर का शव रसूलपुर में घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। दूसरे दिन शुक्रवार को भी आसपास के मकानों में चूल्हा नहीं जला। पड़ोसी और गांव के लोग इस घटना से काफी मर्माहत रहे। देर शाम समीर का दाह संस्कार रामेश्वर श्मशान घाट पर किया गया। ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए पुलिस फोर्स भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
समीर सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गोली मारकर की गई थी हत्या
बड़ागांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर दयालपुर गांव के पास बृहस्पतिवार शाम बाइक सवार हमलावरों ने राहगीर समीर सिंह 14 की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राउंड फायरिंग में इंदरपुर निवासी रामू यादव और उसका दोस्त अभिषेक यादव भी गोली से घायल है। दोनों का बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। बाइक में टक्कर और पुरानी रंजिश को केंद्र में रखकर पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
इसे भी पढ़ें; UP: विवाद सुलझाने गए किशोर की गोली मारकर हत्या, दो राहगीरों को भी लगी गोली; इकलौता बेटा था समीर
पुलिस की 10 टीमें कर रहीं जांच
डीसीपी आकाश पटेल ने बताया कि जंसा, बड़ागांव और फूलपुर थाने की फोर्स के अलावा एसओजी भी लगाई गई है। पुलिस की 10 टीमें जांच कर रही हैं। क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। रामू यादव की पुरानी रंजिश को भी ध्यान में रखा गया है। घटनास्थल के तीन किलोमीटर के दायरे में लगे करीब 40 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है। सर्विलांस से छानबीन में कई अहम साक्ष्य पुलिस टीम के हाथ लगी है। एडीसीपी वैभव बांगर, पिंडरा एसीपी प्रतीक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पांच से अधिक संदिग्धों, गांव और आसपास के लगभग 20 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।