फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student leader suicide attempt in ballia

बलियाः पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व छात्रा ने किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप  

Wed, 26 Dec 2018 11:25 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: shashikant misra Updated Wed, 26 Dec 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
Student leader suicide attempt in ballia
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को काबू करती पुलिस - फोटो : amar ujala
यूपी के बलिया में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और छात्रा ने आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने दोनों पकड़ लिया।
विज्ञापन


दरअसल, परीक्षा प्रवेश-पत्र के लिए तीन दिन से आंदोलित सुदिष्ट बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निर्भय सिंह गहलौत और एमए की छात्रा प्रीति सिंह ने मंगलवार को दोपहर दो बजे बैरिया त्रिमुहानी पर मैनेजर सिंह की प्रतिमा के पास आत्मदाह का प्रयास किया किंतु पुलिस ने दोनों को काबू में कर लिया। छात्रों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी।
विज्ञापन


सत्र 2018-19 में एमए हिंदी व समाजशास्त्र में 46 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया था लेकिन कॉलेज को इन दोनों विषयों की मान्यता नहीं मिली थी, जिससे इन्हें परीक्षा प्रवेश-पत्र जारी नहीं हुआ। इसके विरोध में छात्र कॉलेज परिसर में तीन दिनों से अनशन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को एसडीएम से वार्ता विफल होने के बाद मंगलवार को छात्र नेता निर्भय सिंह गहलौत के नेतृत्व में कुछ छात्र व छात्राएं जुलूस के रूप में बाबू मैनेजर सिंह के प्रतिमा के पास पहुंचे, यहां निर्भय व छात्रा प्रीती ने शरीर पर केरोसिन उड़ेल लिया तभी वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

जमानत पर रिहा

Student leader suicide attempt in ballia
अनशन करते छात्र - फोटो : amar ujala
छात्रनेताओं को हिरासत में लेने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया जिससे कुछ छात्रों को हल्की चोटें भी आईं। पुलिस ने निर्भय, बड़े चौरसिया, मनजी वर्मा, भानु मिश्र, कुंदन सिंह सहित कुल छह छात्रनेताओं का चालान कर दिया जिन्हें एसडीएम के यहां से जमानत मिल गई। जबकि महिला पुलिस की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर प्रीति सिंह वहां से निकल गई।

सीओ बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि सुदिष्ट बाबा पीजी कॉलेज के छात्र व छात्रा के आत्मदाह का प्रयास पुलिस ने सफल नहीं होने दिया। छह छात्रों को हिरासत में लिया गया था जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed