फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student groups clashed in Kashi Vidyapith in presence of police in Varanasi

Varanasi Crime: पुलिस की मौजूदगी में काशी विद्यापीठ के छात्र गुटों में मारपीट, असलहा लहराए, वीडियो वायरल

Tue, 09 Dec 2025 06:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 09 Dec 2025 06:21 PM IST
सार

Varanasi News: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र गुटों में पुलिस की मौजूदगी में मारपीट हुई। आरोप है कि इस दौरान असलहा लहराया गया। उधर,  मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो गया है। 

विज्ञापन
Student groups clashed in Kashi Vidyapith in presence of police in Varanasi
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में पुलिस की मौजूदगी में छात्र गुटों में मारपीट हो गई। परिसर के सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की घटना कैद हुई है। आरोप है कि पिस्टल भी लहराए गए। पीड़ित छात्रों का समूह ने सिगरा थाने पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया।

विज्ञापन


पांडेयपुर निवासी गौरव कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों प्रकाश पाल, आशीष मौर्या और शोभित गोलू के साथ एलएलएम का रिजल्ट लेने काशी विद्यापीठ गया था। हास्टल के स्टैंड के पास बातचीत कर रहे थे कि इस बीच सेंट्रल लाइब्रेरी की ओर से मोनू सिंह और अंकित मिश्रा पहुंचे और गाली गलौज के बाद मारपीट शुरू करने लगे। मोनू के हाथ में पिस्टल थी। पिस्टल दिखाकर मोनू ने धमकी दी और भाग गया। 
विज्ञापन


उधर, मारपीट की सूचना पर काशी विद्यापीठ चौकी पुलिस पहुंची और छात्रों को हटाया बढ़ाया। तब तक दोनों पक्ष से एक बार फिर छात्र आपस में टकरा गए। छात्रावास के बाहर मारपीट का सीसीटीवी फुटेज का वीडियो भी वायरल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित छात्र की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फोर्स तैनात कर दी गई है। सुरक्षा के संबंध में विवि प्रशासन से वार्ता चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed