{"_id":"5bcdfee2bdec226992758561","slug":"student-expelled-from-inter-college-after-protest-for-lunch","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: खराब भोजन की शिकायत करने की मिली सजा, इंटर कॉलेज के 14 छात्र निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: खराब भोजन की शिकायत करने की मिली सजा, इंटर कॉलेज के 14 छात्र निष्कासित
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
छात्रों ने किया वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग को किया था जाम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब भोजन की शिकायत को लेकर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर जाम करने वाले राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कालेज जवारीडाड़ (सोनभद्र) के 14 छात्रों को अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित कर दिया गया। अभिभावकों के पूछने पर उन्हें निष्कासन का नोटिस थमा दिया गया।
खराब भोजन और अन्य समस्याओं के विरोध में राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज जवारीडांड गुरमुरा के छात्रों ने 12 सितंबर को वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग जाम कर दिया था। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी के आश्वासन पर छात्र शांत हुए थे। घटना के दूसरे दिन डीएम अमित कुमार सिंह ने विद्यालय का निरीक्षण किया था।
विद्यालय प्रशासन से घटना से संबंधित जानकारी ली थी। अब विद्यालय प्रशासन ने हड़ताल में शामिल 14 छात्रों पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए उनके विद्यालय में प्रवेश पर रोक लगा दी। 15 अक्तूबर को इन 14 छात्रों को अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया था।

दशहरे के अवकाश बाद गिरी गाज
दशहरे के अवकाश के बाद सोमवार को जब छात्र अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे तो उनको प्रवेश नहीं करने दिया गया। प्रधानाचार्य जनार्दन सिंह ने अभिभावकों को नोटिस थमा दिया। उनसे कहा कि नया आदेश आने पर ही विद्यालय में बच्चों का प्रवेश हो पाएगा।
इस कार्रवाई में कक्षा आठ के विवेकानंद, विपिन, धर्मेंद्र, अजीत, रणवीर, पिंटू, कक्षा 11 के अजय कुमार, दीपक, अनुराग और कक्षा 12 के बाबूलाल, चंद्रप्रकाश, प्रद्युम्न, श्याम सिंह, सुखसागर शामिल हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी कृष्णानंद तिवारी ने कहा कि राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के 14 छात्रों के निष्कासन का मामला संज्ञान में है।
अनुशासन बनाए रखने के लिए अग्रिम आदेश तक यह कार्रवाई की गई है। मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।