{"_id":"5ac0eadc4f1c1b9a618b4cbd","slug":"student-died-in-road-accident-at-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्निंग वॉक पर निकले छात्र को ट्रक ने कुचला, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्निंग वॉक पर निकले छात्र को ट्रक ने कुचला, घर में मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 01 Apr 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
मृत छात्र
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में रविवार को मार्निंग वॉक पर निकले एक छात्र को ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने रुपये लेकर ट्रक को छोड़ दिया।
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के बंशीधर बगीचा क्षेत्र निवासी सैलून संचालक महेंद्र शर्मा के दो बेटों में छोटा मनीष अपने चचेरे भाई शनि के साथ रोज की तरह रविवार की सुबह भी घर से टहलने निकला था।
लहरतारा चौराहा के समीप कैंट की ओर से आ रहे सीमेंट लादे ट्रक ने मनीष को जोरदार टक्कर मारी। ट्रक से मनीष के सिर और कमर पर गंभीर चोट आई। शनि की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और मनीष को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मनीष की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर उसके पिता महेंद्र और बड़े भाई शुभम का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, हादसे में मनीष की मौत की जानकारी मिलते ही उसकी मां अचेत हो गईं।