फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student died in road accident at varanasi

मार्निंग वॉक पर निकले छात्र को ट्रक ने कुचला, घर में मचा कोहराम

Sun, 01 Apr 2018 07:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 01 Apr 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
Student died in road accident at varanasi
मृत छात्र - फोटो : file photo
बनारस में रविवार को मार्निंग वॉक पर निकले एक छात्र को ट्रक ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने रुपये लेकर ट्रक को छोड़ दिया।
विज्ञापन


मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के बंशीधर बगीचा क्षेत्र निवासी सैलून संचालक महेंद्र शर्मा के दो बेटों में छोटा मनीष अपने चचेरे भाई शनि के साथ रोज की तरह रविवार की सुबह भी घर से टहलने निकला था।
विज्ञापन


लहरतारा चौराहा के समीप कैंट की ओर से आ रहे सीमेंट लादे ट्रक ने मनीष को जोरदार टक्कर मारी। ट्रक से मनीष के सिर और कमर पर गंभीर चोट आई। शनि की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और मनीष को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर उसके पिता महेंद्र और बड़े भाई शुभम का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, हादसे में मनीष की मौत की जानकारी मिलते ही उसकी मां अचेत हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed