{"_id":"5a94256b4f1c1b2a788b7fde","slug":"student-commit-suicide-to-gun-shot-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंटर के छात्र ने पहले दोस्तों के साथ की पार्टी, फिर घर आकर तमंचे से मार ली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर के छात्र ने पहले दोस्तों के साथ की पार्टी, फिर घर आकर तमंचे से मार ली गोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर के एक छात्र ने पहले अपने दोस्तों के सात देर रात पार्टी की। वहीं खाना खाया। इसके बाद वह घर लौटा और तंमचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुई।
सोमवार की शाम तक घटना के संबंध में कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी। पुलिस अपने स्तर से सच का पता लगा रही है। छात्र कृष्णा सिंह (18) पुत्र रंजन सिंह शहर कोतवाली क्षेत्र के पांडेय बाजार मुहल्ले का निवासी था।
दो भाइयों में छोटा कृष्णा इंटर का छात्र था। वह पहले लखनऊ के किसी कॉलेज में पढ़ रहा था। लेकिन वहां से नाम कटवाकर घर चला आया और यहीं किसी कॉलेज में पढ़ रहा था।
विज्ञापन
रविवार की शाम कृष्णा अपने कुछ मित्रों के साथ घर से बाहर गया हुआ था और भोजन करने के बाद देर रात को घर पहुंचा। कृष्णा के माता-पिता किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर पर चाचा-चाची मौजूद थे।

तरह-तरह की हो रही चर्चाएं
पुलिस
कृष्णा दोस्तों के साथ खाना खाकर घर लौटा और अपने कमरे में सोने चला गया। रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब उसने तमंचे से पेट में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कृष्णा गोली मारने से पहले अपने पेट में तकिया लगा लिया था और दरवाजा सटा लिया था।
गोली चलने की आवास सुनकर उसके चाचा और चाची भागकर कृष्णा के कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ जमीन पर गिरा पड़ा था। घटना की सूचना मिलने पर रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची।
कृष्ण की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। उधर कृष्णा के आत्महत्या के बाद मुहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जबकि परिवारवालों ने उसका मानसिक रूप से बीमार होना बताया है।
घटना के दूसरे दिन सोमवार की शाम तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी। सीओ सिटी सच्चिदानंद ने बताया कि अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।