फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student became headmaster at primary school, got academic work done

प्राथमिक विद्यालय पर छात्रा बनी प्रधानाध्यापक, कराया शैक्षणिक कार्य

Tue, 12 Oct 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Student became headmaster at primary school, got academic work done
पिंडरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सैरागोपालपुर में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। स्कूल की छात्रा समिता पटेल को एक दिन के लिए स्कूल का प्रधानाध्यापक बनाया गया। उन्होंने सभी शिक्षकों को जरूरी निर्देश दिए। मनोज सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कक्षा पांच की छात्रा समिता को मिशन शक्ति के तहत एक दिन का प्रधानाध्यापक बनाया गया। प्रधानाध्यापिका बनी समिता ने बहुत ही आत्मविश्वास के साथ कहा कि वो चाहती हैं कि हमारे विद्यालय के बच्चे खूब पढ़ाई करें। इस दौरान स्वाति, वर्षा, प्रिया व महिमा, श्रद्धा व पावनी, अंजलि व सृष्टि, कोमत व सृष्टि को अध्यापक बनाया गया।
विज्ञापन

आत्मविश्वास से आत्मरक्षा करेंगी बेटियां
मुसीबत के समय में मदद के लिए किसी का इंतजार करने के बजाय अपनी सुरक्षा खुद करने के लिए आत्मनिर्भर होना जरूरी है। इसी संदेश के साथ सोमवार को खुशीपुर स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। मिशन शक्ति सेना अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग, वेस इंडिया व रोटरी क्लब वाराणसी उदय की ओर से आयोजित शिविर में प्रशिक्षक अजीत श्रीवास्तव व अखिलेश रावत ने छात्राओं को बचाव की तकनीक बताई। मुख्य अतिथि बाल संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह ने कहा कि वर्तमान में आत्मरक्षा का ज्ञान सभी को होना चाहिए।
विज्ञापन

स्वाति बनी एक दिन की पार्षद
दानियालपुर में बालिकाओं में सशक्त एवं नेतृत्वकारी भूमिका में लाने के लिए किशोरी स्वाति को प्रतीकात्मक रूप से पार्षद दूधनाथ राजभर ने एक दिन के पार्षद का दायित्व सौंपा। स्वाति ने बस्ती का भ्रमण कर लोगों को न सिर्फ साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया, बल्कि अपनी अन्य सखियों के साथ मिलकर आसपास के क्षेत्र में सामूहिक रूप से स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed