फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   student Archita Singh fell ill during protesting for PhD admission in BHU

बीएचयू में पीएचडी प्रवेश मामला: धरने में बीमार हुई छात्रा, चढ़ी तीन बॉटल ड्रिप, कहा- बीमार हूं, पर डरूंगी नहीं

Thu, 24 Apr 2025 05:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 24 Apr 2025 05:29 PM IST
सार

Varanasi Latest News: बीएचयू में पीएचडी प्रवेश मामले को लेकर धरनारत छात्रा की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे तीन बॉटल ड्रिप चढ़ाई गई। उसने कहा कि बीमार हूं, पर डरूंगी नहीं। 

विज्ञापन
student Archita Singh fell ill during protesting for PhD admission in BHU
धरने पर बैठी छात्रा अर्चिता सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में पीएचडी प्रवेश के मामले को लेकर तीन पूर्व विद्यार्थियों का धरना और विरोध प्रदर्शन जारी रहा। परीक्षा नियंता कार्यालय पर एक छात्र ने चेतावनी दी है कि फैसला 1-2 दिन में नहीं हुआ तो भूख हड़ताल शुरू करेगा। सेंट्रल ऑफिस के बाहर छात्रा का सातवें दिन भी धरना जारी रहा। 

विज्ञापन


प्रचंड गर्मी के चलते छात्रा को बीएचयू के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां तीन बॉटल ड्रिप भी चढ़ाई गई। आराम मिलने के बाद छात्रा दोबारा धरनास्थल पर आ गई। छात्रा अर्चिता सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के अराजक तत्वों को आगे कर नामांकन में बाधा डालने का प्रयास प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। मैं बीमार हूं, लेकिन डरूंगी नहीं। छात्रा ने कहा कि कुछ लोग मेरी आवाज दबाना चाह रहे हैं। मैं सभी राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक संगठनों का समर्थन करती हूं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: तीन साल की मासूम के साथ धरने पर बैठी महिला, दुकान पर कब्जे का लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं आखिरी दम तक संघर्ष करूंगा
दूसरी ओर कुलपति आवास के सामने 6 दिन से धरनारत भास्करादित्य त्रिपाठी ने कहा कि सही होते हुए भी न्याय के लिए धूप में सड़कों पर बैठना पड़ रहा है। परीक्षा नियंता कार्यालय पर पांच दिन से धरने पर बैठे कुणाल गुप्ता ने कहा कि मेरे एडमिशन के लिए अभी कोई आगे नहीं आया है। बीएचयू के अन्य विभागों में एडमिशन हो चुका है, लेकिन हमारा नहीं हुआ। छात्र ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि फैसला नहीं आता है तो अब भूख हड़ताल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed