फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   woman sits on dharna with her three-year-old child in Varanasi

Varanasi News: तीन साल की मासूम के साथ धरने पर बैठी महिला, दुकान पर कब्जे का लगाया आरोप

Thu, 24 Apr 2025 05:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 24 Apr 2025 05:03 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले के विशेश्वरगंज इलाके में एक महिला अपनी तीन साल की बच्ची को लेकर धरने पर बैठ गई। आरोप लगाया कि पति की मौत के बाद सहयोगी ने दुकान पर कब्जा कर लिया। 

विज्ञापन
woman sits on dharna with her three-year-old child in Varanasi
woman - फोटो : AI Generated

विस्तार

विशेश्वरगंज इलाके में एक महिला अपनी तीन वर्षीय पुत्री और मौसी के साथ दिवंगत पति की दुकान के बाहर धरने पर बैठ गई। महिला ने ससुराल पक्ष और पति के सहयोगी पर मानसिक प्रताड़ना, आर्थिक शोषण और दुकान पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया। आरोप है कि धरना दे रही महिला से उसके ससुराल पक्ष के लोगों और पति के सहयोगी ने नोकझोंक की। इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


नायक बाजार, भैरोनाथ निवासी गुलशन जायसवाल से चौक क्षेत्र की सलोनी जायसवाल की शादी नवंबर 2020 में हुई थी। 16 अप्रैल 2024 को कैंसर की वजह से गुलशन का निधन हो गया। सलोनी का आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद ससुराल वालों ने उनके 23.75 लाख रुपये ले लिए और गहने भी पास रख लिए। ससुराल वालों ने आश्वासन दिया था कि दो महीने में पैसा वापस कर देंगे। मगर, सलोनी और तीन वर्ष की बच्ची को प्रताड़ित करने लगे। 
विज्ञापन


ससुराल वाले अब उन्हें घर से निकालना चाहते हैं। ससुराल में रहने के लिए शर्त रखे हैं कि मायके से हर महीने 30,000 रुपये लाकर दो। सलोनी ने जब पति की विशेश्वरगंज मंडी की दुकान लेनी चाही तो पति का सहयोगी धमकी देने लगा कहा कि वह दुकान अब उसकी है। उसने दुकान का शटर गिराकर ताला लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi Crime News: दहेज के लिए बेटी की हत्या की गई, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि दुकान उसके पति की थी जिस पर उनका सहयोगी अवैध रूप से कब्जा करना चाहता है। इंस्पेक्टर कोतवाली दया शंकर सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर 15 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल महिला को पुलिस ने समझा कर मायके भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed