फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   strong room was opened in the presence of representatives of political parties

Varanasi News: राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खोला गया स्ट्राॅन्ग रूम

Wed, 14 Oct 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
strong room was opened in the presence of representatives of political parties
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिले में ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) शुरू हो गई है। तहसील सदर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्राॅन्ग रूम खोलकर जांच शुरू की गई। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। अपर जिलाधिकारी एवं नोडल ईवीएम अमित कुमार भारतीय ने बताया कि जिले में बीईएल के एम-3 मॉडल की उपलब्ध वीवीपैट, कंट्रोल यूनिट (सीयू) और बैलेट यूनिट (बीयू) की जांच की जा रही है। एफएलसी शुरू करने से पहले सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। उन्होंने बताया कि एफएलसी का काम प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक संचालित हो रहा है। सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि प्रतिदिन उपस्थित होकर जांच प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed