फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Strong punishment and fine for getting mobile in jail: Prison Minister

जेल में मोबाइल मिलने पर तगड़ी सजा और जुर्माना : कारागार मंत्री

Mon, 18 Oct 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Strong punishment and fine for getting mobile in jail: Prison Minister
जेल में अब बंदियों के पास मोबाइल मिला तो तगड़ी सजा और जुर्माना दोनों सहन करना होगा। जेल मैन्युअल में तमाम संशोधन किए जा रहे हैं ताकि जेलों में बंदी मोबाइल का इस्तेमाल न कर सके। कड़े कानून बनाने की तरफ सरकार काम कर रही है। जल्द ही यह नियम लागू होगा। जेलों की ऐसी अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था बनाई जा रही है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। यह बातें कारागार मंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

कारागार मंत्री ने कहा कि जेल में बैठकर नेक्सस चलाने वाले अपराधियों को प्रशासनिक आधार पर दूसरे जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है। अधिकतर जेलों में हाई रेवोल्यूशन के सीसी कैमरे और स्कैनर आदि लगाने की प्रक्रिया चल रही है। ताकि मुख्यालय स्तर से निगरानी की जा सके। जिला जेल चौकाघाट सहित अन्य जेलों में जैमर आदि लगाने की कवायद चल रही है। वहीं जिन जेलों में क्षमता से अधिक बंदी है, उन्हें दूसरे जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है। प्रदेश में नई जेलों का निर्माण कार्य भी तेज गति से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed