{"_id":"5fa069718ebc3e9bc819466a","slug":"strike-in-kashi-vidyapith-varanasi-news-vns5562628127","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ में संविदा शिक्षकों का सत्याग्रह शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ में संविदा शिक्षकों का सत्याग्रह शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 78 संविदा शिक्षकों ने अब आंदोलन का रुख अख्तियार किया है। सोमवार को प्रशासनिक भवन के सामने सत्याग्रह के माध्यम से शिक्षकों ने अपनी आवाज बुलंद की। चेतावनी दी कि न्याय न मिलने तक आंदोलन जारी रखेंगे।
महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह करने वाले शिक्षकों ने बताया कि कोरोना काल में सरकार की ओर से किसी का भी वेतन न रोकने का निर्देश दिया गया है, लेकिन विद्यापीठ प्रशासन की ओर से जुलाई माह 2020 से ही भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके पीछे तर्क है कि 30 जून 2020 को ही संविदा की अवधि समाप्त हो चुकी है। शिक्षकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर वेतन रोक शोषण करने का आरोप लगाते हुए इस दिशा में न्याय की गुहार लगाई है।
शिक्षकों ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से संविदा शिक्षकों के वेबसाइट पर पड़े ई-कंटेंट को भी हटाया जा रहा है, जो कि न्याय संगत नही है। शिक्षकों ने कुलपति से वेतन दिए जाने की दिशा में जल्द से जल्द कार्रवाई की माग की है। कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो राज्यपाल से मिलकर भी गुहार लगाएंगे। इस दौरान डॉ. आनंद प्रताप सिंह, डॉ. अविनाश सिंह, सुमित कुमार घोष, डॉ. मानिक चंद पांडेय, डॉ. मनोज कुमार गौतम, दिलीप कुमार सिंह, डॉ. मनोहर लाल आदि मौजूद रहे।