फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Strictly overloaded vehicles, tokens off

ओवरलोड वाहनों पर सख्ती, टोकन बंद

Mon, 17 Apr 2017 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 17 Apr 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
Strictly overloaded vehicles, tokens off

विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों के नाम पर करोड़ों के खेल पर योगी सरकार की सख्ती का असर दिखने लगा है। ओवरलोड ट्रक कई दिनों से चंदौली के नौबतपुर और सोनभद्र समेत विभिन्न जिलों की सीमाओं पर जहां-तहां खड़े हैं। पुलिस और परिवहन अधिकारी अब भी इस इंतजार में हैं कि कब थोड़ी ढील मिले, और मोटी रकम वसूल कर ट्रकों को आगे बढ़ाएं। सूबे के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आदेश जारी किया है कि हर हाल में ओवरलोडिंग बंद होनी चाहिए। ओवरलोडिंग से सड़कें टूटती हैं, हादसे ज्यादा होते हैं। 


दरअसल वाराणसी समेत पूरे सूबे में ओवरलोडिंग के नाम पर करोड़ों का वारा न्यारा होता है। हर जिले के  परिवहन अधिकारी और यातायात पुलिस अपना अलग-अलग टोकन चलाते हैं। जिन वाहनों के पास टोकन होता है, उन्हीं को प्रवेश मिलता है। पैसे देकर टोकन जारी किए जाते हैं। नियमत: 10 चक्का ट्रक पर 15 टन से ज्यादा माल नहीं होना चाहिए लेकिन 40 से 50 टन तक माल ढुलाई होती है। 12 चक्के पर ट्रक पर 20 टन से ज्यादा माल नहीं होना चाहिए लेकिन 50 से 60 टन तक माल ढुलाई होती है। सोनभद्र, चंदौली और बिहार से वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बालू और गिट्टी सप्लाई होती है। अन्य प्रदेशों के जिलों से कोयला समेत अन्य सामान भी लाए जाते हैं। 
विज्ञापन



सपा और बसपा की सरकार से टोकन लेकर धड़ल्ले से ओवरलोड वाहनों का संचालन होता रहा है। भाजपा सरकार बनने के बाद कायदे कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। पिछले एक पखवारे से ओवरलोडिंग पर सख्ती है। इसके बाद से परिवहन अधिकारियों से लेकर परिवहन माफियाओं में खलबली है। ट्रकों को पास कराने के लिए सत्ताधारी नेताओं से भी संपर्क साधा जा रहा है। ये सख्ती कब तक चलती है ये देखने वाली बात होगी। वहीं एनजीटी के बिहार में अवैध खनन पर रोक लगाने के बाद से ट्रांसपोर्टरों की मुसीबत बढ़ गई है। तीन दिन से बिहार में ट्रकों की लोडिंग नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed