Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   stress-free examination program was held at Kardameshwar Mahadev Inter College in Varanasi

तनाव मुक्त परीक्षा: जीवन में तनाव स्वाभाविक, इसे सकारात्मक बनाएं विद्यार्थी; बेहतर रिजल्ट का दिया गया मंत्र

Sat, 21 Nov 2026 03:57 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 21 Nov 2026 03:57 PM IST
सार

कर्दमेश्वर महादेव इंटर कॉलेज कंदवा पूर्वी में अमर उजाला की ओर से तनाव मुक्त परीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ता प्रशांत सिंह ने जीवन में तनाव होना स्वाभाविक है, लेकिन उसे सकारात्मक दिशा में लेना चाहिए।

विज्ञापन
stress-free examination program was held at Kardameshwar Mahadev Inter College in Varanasi
तनाव मुक्त परीक्षा कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परीक्षा के दौरान तनाव लेने के बजाय सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करें। पाठ्यक्रम का नियमित रिवीजन, बेहतर दिनचर्या, पर्याप्त नींद और पौष्टिक भोजन परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन का आधार बन सकते हैं। जीवन में तनाव होना स्वाभाविक है, लेकिन उसे सकारात्मक दिशा में लेना चाहिए। यह बातें कर्दमेश्वर महादेव इंटर कॉलेज कंदवा पूर्वी में वक्ता प्रशांत सिंह ने अमर उजाला की ओर से आयोजित तनाव मुक्त परीक्षा कार्यक्रम में कहीं। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में करीब 400 विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से बचने और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने के उपाय बताए गए। प्रशांत सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि परीक्षा को लेकर नकारात्मक तनाव लेने की जरूरत नहीं है। अपनी दिनचर्या में बदलाव कर पढ़ाई को व्यवस्थित करें। देर रात तक जागने के बजाय समय से सोएं और सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करें। सुबह का समय रिवीजन के लिए बेहतर होता है। 

विज्ञापन
Trending Videos

पाठ्यक्रम को नियमित रूप से दोहराने से आत्मविश्वास बढ़ता है और परीक्षा के समय घबराहट कम होती है। उन्होंने खानपान पर भी विशेष ध्यान देने की सलाह दी। विद्यार्थियों को भोजन में प्रोटीन और विटामिन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करने तथा बर्गर, पिज्जा और मोमो जैसे जंक फूड से बचने को कहा। ऐसे खाद्य पदार्थ शरीर में आलस्य बढ़ा सकते हैं, जिससे पढ़ाई और अन्य गतिविधियों पर असर पड़ता है। 

इसे भी पढ़ें; भजन क्लबिंग पर झूम उठे जेन-जी: नॉन स्टॉप भजनों का डीजे अवतार, नमो घाट पर दो घंटे तक थिरकते रहे दर्शक

आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए आईने के सामने खड़े होकर विषयों को दोहराने और अभ्यास करने की सलाह भी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि परीक्षा चाहे किसी भी स्तर की हो, विद्यार्थियों को मन में डर नहीं पालना चाहिए। भोजन छोड़कर या हर समय परीक्षा के बारे में सोचकर खुद को परेशान करने के बजाय सकारात्मक सोच रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed