Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   stress-free examination program in Varanasi 290 students received tips on how to stay free from stress

तनीव मुक्त परीक्षा: तैयारी समय से करेंगे तो नहीं लगेगा डर, 290 छात्रों को मिला तनाव से दूर रहने का मंत्र

Tue, 24 Nov 2026 03:28 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 24 Nov 2026 03:28 PM IST
सार

वाराणसी के केवी पब्लिक स्कूल सुसुवाही में अमर उजाला की पहल पर तनावमुक्त परीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 290 विद्यार्थियों को तनाव से दूर रहने का मंत्र मिला। 

विज्ञापन
stress-free examination program in Varanasi 290 students received tips on how to stay free from stress
केवी पब्लिक स्कूल में 290 विद्यार्थियों को मिला तनाव से दूर रहने का मंत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बोर्ड परीक्षाओं का समय नजदीक आते ही विद्यार्थियों पर पढ़ाई का दबाव बढ़ जाता है। इससे कई बच्चे तनाव में आ जाते हैं। इसी चुनौती को देखते हुए अमर उजाला की पहल पर तनावमुक्त परीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को केवी पब्लिक स्कूल सुसुवाही में कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार पांडेय ने 290 विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीवन में तनाव स्वाभाविक है लेकिन वह हमेशा सकारात्मक होना चाहिए। परीक्षा पर नकारात्मक तनाव की जरूरत नहीं। इसे लेकर तनाव और चिंता के बजाय चिंतन करें। जो विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी समय से करते हैं उन्हें भय उत्पन्न नहीं होता है। जो समय से पढ़ाई नहीं करते हैं या जिनको खुद पर भरोसा नहीं है वह पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि करीब दो महीने से अधिक का समय है। परीक्षार्थियों को तैयारी में जुटने की जरूरत है। 
विज्ञापन


तैयारी अधूरी रहेगी तभी हमें परीक्षा में तनाव होगा। समस्या नहीं बल्कि समाधान के बारे में सोचें इससे परीक्षा के दौरान कोई तनाव नहीं होगा। परीक्षा को गंभीरता से लेना चाहिए लेकिन इसको लेकर तनाव नहीं लेना है। समय का प्रबंधन करें और पढ़ाई के दौरान पूरा ध्यान लगाकर पढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed