फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Streets, parks and ponds Appearance change

सड़कों,पार्कों और तालाबों की बदलेगी सूरत

Sun, 21 Aug 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 21 Aug 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने बुनियादी सुविधायें मुहैया कराये जाने पर विशेष जोर देते हुए शनिवार को विकास प्राधिकरण अवस्थापना निधि से सड़क, डिवाइडर, पार्कों के जीर्णोद्धार एवं 5 तालाबों के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य सहित 41 कार्यों के लिए 1225.76 लाख की धनराशि स्वीकृति किया। साथ ही इन कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने प्राधिकरण के टेंडरिंग प्रक्रिया पर गहरी नाराजगी जताते हुए ई-टेंडरिंग अपनाए जाने का निर्देश दिया। 2015-16 में स्वीकृत 38 कार्यों में से अब तक 6 कार्य को पूरा न होने तथा चालू वित्तीय वर्ष में स्वीकृत 21 कार्यों में से अब तक केवल 1 कार्य पूरा होने की जानकारी पर भी गहरी नाराजगी जताई। पिछले वर्ष के स्वीकृत कार्य को प्रत्येक दशा में 15 सितंबर तक पूरा कराये जाने का निर्देश दिया।  
विज्ञापन


कमिश्नर शनिवार को अपने मंडलीय सभागार में विकास प्राधिकरण अवस्थापना निधि की बैठक कर रहे थे। उन्होंने भेलूपुर वार्ड में कुरूक्षेत्र तालाब के चारो तरफ  फ ुटपाथ व सीढ़ी बनाने के लिए 20.55 लाख, सिकरौल वार्ड में महावीर मंदिर कुंड के जीर्णोद्धार के लिए 27.73, शिवपुर वार्ड के अन्तर्गत रामभट्ट तालाब के जीर्णोद्धार के लिए 58.29, शिवपुर वार्ड के अन्तर्गत रानी पोखरा के चारों तरफ  आरसीसी कालम व लोहे की जाली के कार्य के लिए 91.75, सारनाथ वार्ड के अन्तर्गत छोटा लालपुर में पाडेय ंपोखरा के जीर्णोद्धार के लिए 39.22, पुलिस लाइन तिराहा से ताड़ीखाना वाया मकबूल आलम रोड पर आरसीसी डिवाइडर के निर्माण के लिए 86.76, ग्राम लमही स्थित मुंशी प्रेमचन्द्र स्मारक के सामने तथा मुख्य भवन के पूरब स्थित पार्क निर्माण व लोहे की ग्रिल लगाने के लिए 9.66, एनएच-2 बाईपास पर मोहनसराय तक ग्रीनबेल्ट के संबंध में कुल 28 किमी की दूरी में 56 साइनेंज लगाये जाने के लिए 4.66, आकाशवाणी महमूरगंज के सामने स्थित पेट्रोल पंप के बगल में रघुनाथ नगर को जाने वाली सड़क के मरम्मत के लिए 20.07 समेत अन्य कार्य मंजूर किए।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि सड़कों के किनारे रबर मोटेड इंटरलांकिग कराकर पाथ वे के निर्माण के लिए सड़कों का चिन्हिकरण शीघ्र कर लिया जाय। बैठक में जिलाधिकारी वाराणसी विजय किरन आनंद, जिलाधिकारी चंदौली कुमार प्रशान्त, उपाध्यक्ष वीडीए पीसी श्रीवास्तव, सचिव एमपी सिंह के अलावा बोर्ड के सदस्य एवं विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed