{"_id":"5a100ab74f1c1bc45b8b6ec4","slug":"street-light-on-tree-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब! कार्रवाई से बचने के लिए प्रधान ने पेड़ों पर लगवा दी स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब! कार्रवाई से बचने के लिए प्रधान ने पेड़ों पर लगवा दी स्ट्रीट लाइट
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
पेड़ पर लग रही स्ट्रीट लाइट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासनिक कार्रवाई से बचने के लिए एक प्रधान ने पोल पर लगने वाली स्ट्रीट लाइट को पेड़ों पर लगवा दिया। मामला वाराणसी के आराजीलाइन विकास खंड क्षेत्र के भाड़ाव गांव का है।
जहां एक तरफ सरकार ने प्रदेश में लोकल एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने पर रोक लगा दी है, वहीं भाड़ाव गांव में ग्राम प्रधान द्वारा एलईडी स्ट्रीट लाइट लगवाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गांव के प्रेम पटेल व रामस्नेही ने इस मामले की जानकारी बीडीओ को देकर कार्रवाई की मांग की।
किंतु शिकायत के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रधान अजय यादव व पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी हरिनारायण पांडेय ने गांव में 75 लोकल लाइटें लगवाकर 100 लाइटों का भुगतान करवा दिया था। इस मामले में गांव के लोगों ने अधिकारियों से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
प्रशासन ने मामले की जांच का आदेश दिया था। जांच होने के पूर्व ही प्रधान कार्रवाई से बचने के लिए पोलो के साथ पेड़ो पर लाइट लगवाने लगे। बीडीओ हेमंत सिंह ने बताया कि भाड़ाव में लाइट घोटाले की जांच होनी है। लाइट लगवाने की शिकायत मुझे भी मिली है। जांच बाद कार्रवाई होगी।
ग्राम प्रधान अजय यादव ने बताया कि आज गांव में कुछ लाइटें लगवाई गई हैं। लोगों के विरोध पर कार्य रोक दिया गया है। इस तरीके से जिले के कई ब्लाकों में कार्रवाई से बचने के लिए लाइटें लगवाई गई हैं।
सीडीओ सुनील कुमार वर्मा का कहना है पूरे जिले में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगवाने पर रोक लगा दी गई है। यदि प्रधान द्वारा ऐसा कार्य किया गया है तो जांच के बाद कार्रवाई होगी।