फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Street Food from Lanka to Godauliya Poses Health Risk 2000 Vendors Not Wearing Gloves Head Caps

Varanasi News: लंका से गोदौलिया तक बीमार बना रहा स्ट्रीट फूड, 2000 वेंडर्स नहीं पहन रहे ग्लव्स और हेड कैप

Mon, 04 May 2026 04:25 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 04 May 2026 04:25 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में सैर-सपाटा के लिए आने वाले पर्यटकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। स्ट्रीट फूड वेंडर्स उन्हें मनमानेपन से खान-पान करा रहे हैं। बिना ग्लव्स पहने पकवान भी बनाने के साथ-साथ अन्य काम भी कर रहे हैं। जबकि इन्हें हाइजीन किट बांटी गई थी।

विज्ञापन
Street Food from Lanka to Godauliya Poses Health Risk 2000 Vendors Not Wearing Gloves Head Caps
बिना ग्लव्स पहने फल काटता वेंडर। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी जिले में विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट फूड वेंडर्स खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं। न तो ये वेंडर ग्लव्स पहन रहे हैं न ही हेड कैप और एप्रिन का इस्तेमाल कर रहे हैं। रविवार को हुई पड़ताल में इसकी जानकारी सामने आई। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 2000 से ज्यादा फूड वेंडर्स हैं। 

विज्ञापन


इनमें 30 फीसदी ने अत्यधिक भीड़ वाले स्थानों जैसे कैंट, गोदौलिया, मैदागिन, सारनाथ, लंका में दुकानें लगाई हैं। पड़ताल में सामने आया है कि इनमें तकरीबन 90 फीसदी स्ट्रीट फूड वेंडर्स खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन


विभाग का दावा है कि कुछ दिनों पहले अभियान चलाकर 1500 से ज्यादा वेंडर्स को हाइजीन किट बांटी गई थी। इस किट में एप्रिन, ग्लव्स (दस्ताने), हेड कैप और सैनिटाइजर शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद वेंडर्स इन किट के प्रयोग के बिना वस्तु बेच रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. मनीष यादव बताते हैं कि स्ट्रीट फूड बनाने में की जा रही लापरवाही से लोग बीमार पड़ रहे हैं। 

स्ट्रीट फूड वेंडर्स को बार-बार प्रशिक्षित किया गया है कि वे खुले में खाना न बेचें और किट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। इसके खिलाफ जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिन वेंडर्स के पास हाइजीन किट नहीं मिलेगी या जो बिना सिर ढके और दस्ताने पहने भोजन बेचते पाए जाएंगे, उन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और उनके लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन निरस्त किए जाएंगे। - कौशलेंद्र शर्मा, सहायक आयुक्त, खाद्य विभाग 2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed