फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   strawberry, coffee and chocolate flavored gujiyas? Pistachio gujiya is being sold for three thousand rupees

Holi 2023: स्ट्रॉबेरी, कॉफी और चॉकलेट फ्लेवर की गुझिया देखी है? तीन हजार रुपये किलो बिक रही पिस्ता गुझिया

Sat, 04 Mar 2023 03:57 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 04 Mar 2023 03:57 PM IST
सार

पूर्वांचल भर के जिलों से गुझिया के ऑर्डर दुकानदारों के पास आए हैं। शहर के करीब आधा दर्जन बड़े दुकानदारों के पास पांच सौ से अधिक लोगों ने ऑर्डर दिए हैं।

विज्ञापन
strawberry, coffee and chocolate flavored gujiyas? Pistachio gujiya is being sold for three thousand rupees
अलग-अलग गुझिया की है डिमांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर रंग, गुलाल के साथ गुझिया की भी जमकर खरीदारी हो रही है। स्ट्रॉबेरी, कॉफी, चॉकलेट, बटर स्कॉच समेत डेढ़ दर्जन से अधिक वैरायटी की गुझिया की बिक्री हो रही है। लाजवाब स्वाद की वजह से लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। सबसे महंगा गुझिया पिस्ता चिलगोजा है, जो तीन हजार रुपये किलो है।

विज्ञापन


विज्ञापन


दुकान संचालक शंभूनाथ गुप्ता व विनय सिंह ने बताया कि होली को देख आधा दर्जन से अधिक नई वैरायटी की गुझिया बनवाई गई है। पिछले साल के मुकाबले गुझिया की मांग 60 प्रतिशत बढ़ी है। वहीं, महंगाई के चलते गुझिया के दाम में 15 से 20 प्रतिशत की वृद्घि हुई है। बाजार में गुझिया 560 से लेकर तीन हजार रुपये किलो तक बिक रही है। वैरायटी की बात करें तो सादा गुझिया, शुगर फ्री, केसरिया, मिनी केसरिया, रोस्टेड, मेवा, बटर स्कॉच, बादाम, हर्बल गुजिया, स्ट्रॉबेरी, कोको एम, कॉफी, चॉकलेट,काजू बादाम, पिस्ता चिलगोजा वाली गुझिया बिक रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

strawberry, coffee and chocolate flavored gujiyas? Pistachio gujiya is being sold for three thousand rupees
पान गुझिया
मिल रहे हैं ऑर्डर
पूर्वांचल भर के जिलों से गुझिया के ऑर्डर दुकानदारों के पास आए हैं। शहर के करीब आधा दर्जन बड़े दुकानदारों के पास पांच सौ से अधिक लोगों ने ऑर्डर दिए हैं।

चंद्रकला व मालपुआ की भी है मांग
होली पर मिठाई में चंद्रकला व मालपुआ की भी मांग रहती है। इसकी बिक्री हो रही है। दुकानदार विनय सिंह ने बताया कि यह पांच से सात सौ रुपये किलो बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed