फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   STP of 50 MLD capacity will be built in Dinapur

Varanasi News: दीनापुर में 50 एमएलडी क्षमता का एसटीपी बनेगा

Wed, 26 Apr 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
STP of 50 MLD capacity will be built in Dinapur
गंगा में मलजल गिरने से रोकने के लिए दीनापुर में एसटीपी की क्षमता बढ़ाई जाएगी। साथ ही नए एसटीपी का निर्माण भी किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक मियाद पूरी कर चुकी दीनापुर एसटीपी के पास ही 150 एमएलडी क्षमता का नया एसटीपी बनेगा।
विज्ञापन

गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अभियंता विकेश ने बताया कि दीनापुर में 80 और 140 एमएलडी के दो एसटीपी काम कर रहे हैं। इसमें 80 एमएलडी एसटीपी की मियाद पूरी हो चुकी है। इसके समीप ही 150 एमएलडी क्षमता की एसटीपी बनाई जाएगा। शहर से निकलने वाले मलजल का ट्रीटमेंट नहीं होने की वजह से अनट्रीटेड मलजल वरुणा में जाता है। शहर के विकास और जनसंख्या दबाव को ध्यान में रखकर मलजल ट्रीटमेंट की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए डेनमार्क के विशेषज्ञ दल ने मंगलवार को दीनापुर एसटीपी का निरीक्षण किया। विशेषज्ञ दल ने एसटीपी की क्षमता वृद्धि करने के साथ नए एसटीपी निर्माण की तकनीकी पहलुओं की पड़ताल की। नगवा नाले पर निर्मित एसटीपी पर मलजल का दबाव कम करने के लिए भगवानपुर में भी एसटीपी निर्माण की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed