फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Story Of Dropadi Persent By Dance

नृत्य में पिरोई द्रोपदी की पीड़ा

Tue, 03 Mar 2015 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Tue, 03 Mar 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
Story Of Dropadi Persent By Dance
वाराणसी। बीएचयू के अंतर युवा महोत्सव ‘स्पंदन-2015’ के चौथे दिन सोमवार को बारिश और सर्द मौसम में भी युवाओं का जोश चरम पर था। शास्त्रीय गायन और नृत्य से जहां प्रतिभागियों ने महोत्सव में चार चांद लगाया, वहीं देशभक्ति और लोकगीत की भी धूम रही। शाम चार बजे से शुरू हुए कोरियोग्राफी में भी विभिन्न संकायों के प्रतियोगिताओं ने नृत्य संयोजन की बेहतरीन प्रस्तुति की। इस दौरान इसमें डीएवी पीजी कालेज का ‘जोगिन’ नाटक का मंचन शानदार रहा जिसमें एक युवती का विवाह पत्थर से करके उसे जोगन बना दिया गया। उधर, एमएमवी की छात्राओं ने द्रोपदी चीर हरण को नृत्य में बखूबी पिरोया, जबकि सोशल साइंस के प्रतिभागियों ने भगवान के विभिन्न स्वरूपों को नृत्य के माध्यम से पेश किया।
विज्ञापन

सुबह साढ़े नौ बजे से स्वतंत्रता भवन में शॉट प्ले का आयोजन हुआ। वसंता कालेज राजघाट की छात्राओं ने ‘विकलांग समाज और जनता’ ऐसे ही विज्ञान संकाय की ‘ओवर माई डेड बॉडी’ और दृश्य कला संकाय ने ‘माया’ की थीम की प्रस्तुति दी। महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने नारी सशक्तीकरण को मजबूती से रखा। ओंकार नाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में क्लासिकल सोलो डांस में सामाजिक विज्ञान संकाय की रिशिता रॉय चौधरी ने भरतनाट्यम के तहत कीर्तनम पेश किया। आर्य महिला पीजी कालेज की श्रेया सुरेका ने कथक, कला संकाय की जयिता पाल ने शिवास्तकम व जय महेशा पेश किया। एंफीथिएटर पंडाल में लाइट वोकल सोलो में प्रतिभागियों ने अपने गायन से समां बांधा। ग्रुप सांग इंडियन में देशभक्ति और लोकगीत की प्रस्तुति हुई। डीएवी पीजी कालेज के प्रतिभागियों ने ...सन सन पवन चले, ...मेरा देश है महान गीत पेश किया। आर्य महिला पीजी कालेज की प्रतिभागियों ने ...हमारा अभिमान देश, वाणिज्य संकाय की छात्राओं ने ...भारत हमारी मां है और असम की लोकगीत ...नो यो रे साको रे पेश किया। ऐसे ही दृश्य कला संकाय में प्रकृति थीम पर स्केचिंग, उत्सव थीम पर रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं। मेहंदी प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने हथेलियों पर आकर्षक बेलबूटे सजाए। केएन उडुप्पा में मोनो एक्टिंग, राधाकृष्णन हाल में टर्न कोट व क्विज का फाइनल राउंड हुआ।  
विज्ञापन

--
आज होगा समापन, गीता चंद्रन होंगी मुख्य अतिथि
वाराणसी। पांच दिवसीय युवा महोत्सव ‘स्पंदन-2015’ का समापन मंगलवार को होगा। अंतिम दिन एंफीथिएटर पंडाल में सुबह साढ़े नौ बजे कि मिमिक्री और 12 बजे तक लोक व आदिवासी डांस प्रतियोगिता होगी। शाम चार बजे से एंफीथिएटर पंडाल में समापन समारोह आयोजित होगा जिसकी मुख्य अतिथि भरतनाट्यम नृत्यांगना गीता चंद्रन होंगी। वह पिछले पांच दिनों के बीच हुई करीब 40 प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed