फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Stone-pelting police in Varanasi Dispute over dancing DJ music youth chest riddled with stabs accused custody

वाराणसी में पुलिस पर पथराव: डीजे पर डांस को लेकर विवाद, चाकू से युवक का सीना कर दिया छलनी; आरोपी हिरासत में

Tue, 30 Jun 2026 06:09 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 30 Jun 2026 06:09 AM IST
सार

Varanasi News: जिले के खगरामपुर गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद में युवक ने राहुल राजभर पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को वाराणसी रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने पथराव किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Stone-pelting police in Varanasi Dispute over dancing DJ music youth chest riddled with stabs accused custody
वैवाहिक समारोह में माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi Crime: मिर्जामुराद क्षेत्र के खगरामपुर गांव में सोमवार देर रात एक वैवाहिक समारोह के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने दूसरे युवक के सीने पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले जक्खिनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और डीजे कार्यक्रम तत्काल बंद करा दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खगरामपुर निवासी राहुल राजभर (22), पुत्र रमेश राजभर, गांव में आयोजित एक शादी समारोह में डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान डांस करने को लेकर गांव के ही एक अन्य युवक से विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी युवक ने राहुल के सीने पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा।

विज्ञापन

Stone-pelting police in Varanasi Dispute over dancing DJ music youth chest riddled with stabs accused custody
गांव में पथराव के बाद तैनात पुलिस। - फोटो : संवाद

घटना की सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर कुछ ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव के कारण पुलिसकर्मियों को कुछ देर के लिए पीछे हटना पड़ा। घटना से मौके पर तनाव का माहौल बन गया।

करीब एक घंटे बाद थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा अतिरिक्त पुलिस बल के साथ दोबारा मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायल राहुल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकूबाजी के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है। वहीं, पुलिस पर पथराव करने वालों की भी पहचान की जा रही है।

थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि चाकूबाजी और पुलिस पर पथराव दोनों मामलों की जांच की जा रही है। घटना में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed