फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Stone pelting over house construction police registered a case

Varanasi News : मकान निर्माण को लेकर पथराव, पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच में जुटी

Sun, 09 Mar 2025 09:10 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 09 Mar 2025 09:10 PM IST
सार

जैतपुरा क्षेत्र में मकान निर्माण को लेकर पथराव हो गया। एक पक्ष ने थाने में शिकायत करके मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन
Stone pelting over house construction police registered a case
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जैतपुरा थाना अंतर्गत आगागंज इलाके में मकान निर्माण को लेकर रविवार को पड़ोसी ने रामचंद्र जायसवाल और उनके परिजनों पर हमला कर दिया। इस दौरान पड़ोसी ने अपने मकान के छत पर चढ़ पर पथराव भी किया। इस मामले में रामचंद्र जायसवाल की बहू ने जैतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आगागंज इलाके में रामचंद्र जायसवाल और बसीरूल्लाह का आपस में सटा हुआ मकान है।

विज्ञापन


रामचंद्र जायसवाल अपने मकान में निर्माण करवा रहे थें। जिसे लेकर पड़ोसी बसीरूल्लाह और उनके घर वाले भी बात करने लगे कुछ देर में ही बशीरुल्लाह और उसके परिजन रामचंद्र के घर वालों पर पथराव करने लगे। पथराव के कारण रामचंद्र और उनके परिजनों ने भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


इस मामले में रामचंद्र जायसवाल की बहू नेहा कक्कड़ ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी। आरोप लगाया कि पड़ोसी बसीरूल्लाह और उनके परिजन मकान निर्माण को लेकर विवाद करने लगे, जिसके बाद मारपीट और पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहा कक्कड़ ने जैतपुरा थाने में तहरीर देकर बसीरूल्लाह समेत 10-12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने बताया कि मारपीट और पथराव के आरोप में केस दर्ज कर जांच किया जा रहा है। करीब सप्ताह भर पहले भी दोनों पक्षों में मकान निर्माण को लेकर विवाद हुआ था। एसीपी चेतगंज ने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed