फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Stolen goods worth three crore rupees recovered in Varanasi within four days five youths arrested

UP: वाराणसी में तीन करोड़ की चोरी का माल चार दिन में बरामद, पांच युवक गिरफ्तार; पुलिस-एसओजी को मिली सफलता

Fri, 09 Jan 2026 06:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 09 Jan 2026 06:53 PM IST
सार

Varanasi Crime: वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश किया है। गाजीपुर, जाैनपुर और पश्चिम बंगाल के युवकों ने मिलकर चोरी की थी।

विज्ञापन
Stolen goods worth three crore rupees recovered in Varanasi within four days five youths arrested
आभूषण की चोरी की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: चौक, दशाश्वमेध और एसओजी की टीम ने छह जनवरी को दर्ज चोरी के एक मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करोड़ों के आभूषण बरामद किया है। टीम ने शुक्रवार की सुबह बेनियाबाग के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


छह जनवरी को कारोबारी दिवाकर राणा ने तहरीर देकर अपने दुकाननुमा मकान में चोरी का आरोप लगाया था। चौक पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। चार दिन बाद यानी रविवार को एसओजी टीम के साथ पुलिस ने दीपेश चौहान, पुत्र दीपेश निवासी जाैनपुर, विकास बेनवंशी, पुत्र रामदुलार, शुभम विश्वकर्मा, पुत्र रामदुलार, सैनुद्दीन अंसारी, पुत्र अलाउद्दीन, निवासी गाजीपुर और तारक घोराई, पुत्र गोपाल, निवासी मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में आयोजित पत्रकार वार्ता में दशाश्वमेध जोन के एडीसीपी डाॅ. अतुल अंजान ने बताया कि सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना पर मामले का पर्दाफाश किया गया है। इनके पास से 20 गले के छोटे-बड़े हार पीली धातु, 30 जोड़ी कनौती पीली धातु, 79 नथ का लर पीली धातु, 400 अंगूठी पीली धातु, 69 मंगलसूत्र के छोटे-बड़े लाॅकेट पीली धातु, 11 जोड़ी बृजबाली पीली धातु, 68 गूटी झुमका पीली धातु बरामद हुई है। आभूषण का कुल वजन लगभग दो किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed