{"_id":"64bc1797e60d94c7bd0c9b93","slug":"stolen-goat-returned-to-owner-on-its-own-thiefs-trick-didnt-work-in-varanasi-2023-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बाल काटे और पेंट लगाया....मालिक के पास खुद ही लौट आई चोरी हुई बकरी, नहीं चली चोर की चालाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बाल काटे और पेंट लगाया....मालिक के पास खुद ही लौट आई चोरी हुई बकरी, नहीं चली चोर की चालाकी
Sat, 22 Jul 2023 11:23 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:23 PM IST
सार
वाराणसी के भूसौला गांव में शनिवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। पड़ोसी की बकरी चुराने के बाद महिला ने उसके बाल काट दिए और बदन को दूसरे रंग दिया। बावजूद इसके महिला की चालाकी धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन
बकरी की सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के भूसौला गांव में शनिवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। गांव की एक महिला ने अपने पड़ोसी की बकरी चुरा ली और उसे घर के एक कमरे में बंद कर दिया। बकरी की पहचान छिपाने के लिए उसके बाद काट दिए और बदन को अलग-अलग रंगों से पेंट कर दिया। हालांकि उसकी ये चालाकी धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन
बकरी को जरा सा मौका मिला तो वह दौड़कर अपने मालिक के पास चली गई। पहले तो लोगों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब बकरी पालक की बेटी की नजर जब बकरी पर पड़ी तो उसने उसे उसके नाम से पुकरा। अपना नाम सुन कर बकरी सीधा मालिक की बेटी के पास आ गई। बेटी ने उसे गले लगा लिया और रोने लगी। उसके पिता ने उसे चुप कराया।
विज्ञापन
मामले का खुलासा होने पर दोनों पक्षों में खूब पंचायत हुई। लंबी कहासुनी के बाद जब कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को नजदीकी चौकी पर बुलाया। बकरी का मालिक तो चौकी पहुंचा लेकिन उसकी पड़ोसी महिला भेद खुल जाने पर भाग खड़ी हुई। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन