{"_id":"588b62594f1c1b9e7dcf58df","slug":"stf-inspector-vipin-rai-get-gallentry-award","type":"story","status":"publish","title_hn":" एसटीएफ इंस्पेक्टर विपिन राय को मिला शौर्य सम्मान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ इंस्पेक्टर विपिन राय को मिला शौर्य सम्मान
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Fri, 27 Jan 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
एसटीएफ इंस्पेक्टर विपिन राय
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ की वाराणसी इकाई के इंस्पेक्टर विपिन राय को गणतंत्र दिवस पर शौर्य सम्मान से सम्मानित किया गया।
गुरुवार को लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में डीजीपी जावीद अहमद ने विपिन राय को सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस के मौके पर डीजीपी जावीद अहमद ने यूपी पुलिस के 345 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी बेहतर सेवा व साहस के लिए सम्मानित किया। विपिन राय को शौर्य सम्मान मिलने से जिले में पुलिस कर्मियों में हर्ष का माहौल है।
अधिकारियों, सहकर्मियों और मातहतों ने विपिन को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। सम्मान से गदगद विपिन ने 'अमर उजाला' से कहा कि यह सब उनके माता-पिता द्वारा दिखाई और बताई गई राह पर चलने से संभव हुआ है।
बता दें कि एसटीएफ में तैनाती के बावजूद विपिन रोजाना पूजा और प्रमुख हिंदी-अंग्रेजी समाचार पत्रों का संपादकीय पेज पढ़ने का समय जरूर निकाल लेते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी विपिन की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।
विज्ञापन
अगला लक्ष्य क्या है, इस सवाल पर विपिन का कहना था कि जहां भी तैनात रहूं अपनी जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन करूं।