फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   STF eyes on those who give details on Manav Sampada Portal

मानव संपदा पोर्टल पर ब्योरा देने वालों पर एसटीएफ की नजर

Wed, 03 Nov 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
STF eyes on those who give details on Manav Sampada Portal
प्रदेश में शिक्षकों की नियुक्तियों में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आने के बाद अब शासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इस पर नकेल कसने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के तहत विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों का ब्योरा ऑनलाइन किया जा रहा है। जिले में तैनात सभी शिक्षकों व कर्मचारियों का डाटा ऑनलाइन अपलोड करन को कहा गया है, लेकिन अभी भी बहुत से ऐसे शिक्षक हैं, जिनका मानव संपदा पोर्टल पर कोई डाटा अपलोड नहीं हुआ है। ऐसे लोगों पर एसटीएफ की नजर है। अब एसटीएफ की निगरानी में ही इनके प्रमाणपत्रों की जांच कराने की भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

विभाग में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, लिपिकों एवं अनुचरों की ई-सर्विस बुक तैयार हो रही है। इसमें संबंधित कर्मी की व्यक्तिगत, शैक्षणिक, सेवा संबंधी, अवकाश, लेखा एवं स्थानांतरण आदि जानकारियों मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज होनी है। इसके साथ ही विभाग में ऑफलाइन अवकाश व्यवस्था भी खत्म हो गई है। अब अवकाश के लिए कर्मी को केवल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होगा। बीएसए राकेश सिंह ने बताया कि जिन शिक्षकों ने अब तक ब्योरा अपलोड नहीं किया है वो 20 नवबंर तक अपना डाटा अपलोड कर खंड शिक्षाधिकारी से सत्यापित कराएं। ऐसा न होने पर योग्यता प्रमाणपत्रों को एसटीएफ से सत्यापित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed