फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   STF caught two close friends of MLA Vijay Mishra

विधायक विजय मिश्र के दो करीबी एसटीएफ ने पकड़े

Sun, 21 Nov 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
STF caught two close friends of MLA Vijay Mishra
विधायक विजय मिश्र के करीबी दो लोगों को स्पेशल टास्क फोर्स की वाराणसी यूनिट की टीम ने शनिवार को गोपीगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से छह डंपर, कुछ फर्जी रजिस्ट्रेशन पेपर, 34 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन आदि बरामद किए गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, विधायक के रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी निवासी धनापुर कौलापुर थाना गोपीगंज ने गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि विधायक व उनके करीबियों ने डरा धमकाकर जबरदस्ती 13 वाहन हड़प लिए। उसी आधार पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उसी में आरोपी गिरधारी प्रसाद पाठक निवासी महेरा थाना लालपुर जिला प्रयागराज व हनुमान सेवक पांडेय निवासी लालापुर प्रयागराज फरार चल रहे थे। इस मामले की विवेचना एसटीएफ को मिल गई थी। शनिवार को सूचना मिलने पर एसटीएफ के निरीक्षक राघवेंद्र मिश्रा गोपीगंज क्षेत्र में पहुंचे और दोनों आरोपियों को औराई-मिर्जापुर रोड पर विजय मिश्र के क्रशर प्लांट मुजहरा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दोनों विजय मिश्र के लिये काम करते थे। उन्होंने ही कृष्ण मोहन तिवारी के ट्रकों और अन्य वाहनों को जबरन उठाकर लाने के लिये कहा था। इसके बाद विजय मिश्र की पुत्रियों रीमा एवं सीमा के कहने पर अलग-अलग जगहों पर उन्हें छिपा दिया था। इन्हीं लोगों के कहने पर दो डंफर ट्रकों के फर्जी रजिस्ट्रेशन कागज तैयार करा लिए थे, बाकी वाहनों के कागजात बनवाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed