फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   STF camped in New Delhi and NCR in search of kingpin

सरगना की तलाश में नई दिल्ली और एनसीआर में एसटीएफ ने डाला डेरा

Sat, 05 Feb 2022 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
STF camped in New Delhi and NCR in search of kingpin
नकली रेमडेसिविर, कोविड टेस्ट किट और नकली वैक्सीन तैयार कर बेचने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने को यूपी एसटीएफ की टीमें ताबड़तोड़ छापा मार रही हैं। नई दिल्ली निवासी गिरोह के सरगना के ठिकानों और एनसीआर तक में टीमें दबिश दे रही है। हालांकि इसमें अधिकतर भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन

किट और अन्य मेडिकल से संबंधित सामग्रियों की खरीद बिक्री करने वाले कुछ लोगों को उठाकर उनके बारे में एसटीएफ की टीमें पूछताछ कर रही है, लेकिन बहुत हद तक गिरोह के सदस्यों के बारे में सफलता अभी नहीं मिल पा रही है। उधर, लंका क्षेत्र के कुछ दवा कारोबारी जो इन आरोपियों के संपर्क में थे, वह भी भूमिगत हो गए हैं और अधिकतर का मोबाइल भी बंद हो गया है। एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार गिरोह में शामिल सदस्यों की कड़ी से कड़ी जुड़ती जा रही है, एक चेन व्यवस्था के तहत यह कारोबार को जमाने में लगे हुए थे। परत दर परत अन्य कई चौंकाने वाली जानकारियां हाथ लग रही हैं। यूपी एसटीएफ के अधिकारियों का दावा है कि लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों को जल्द ही दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन

लंका थाना के नरिया स्थित रोहित नगर कालोनी में बुधवार सुबह एसटीएफ वाराणसी इकाई ने एक मकान में छापा मार कर चार करोड़ रुपये मूल्य का नकली कोविड टेस्ट किट और वैक्सीन बनाने का भंडाफोड़ किया था और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के मोबाइल और इलेक्ट्रानिक उपकरण के जरिये एसटीएफ की तीन टीमें गिरोह के सरगना की तलाश में है। गिरफ्तार नई दिल्ली मालवीय नगर निवासी लक्ष्य जावा के जरिये ही बनारस में नकली दवाओं की खेप बनाई जा रही थी और उसके मार्फत ही दिल्ली ले जाकर माल को दक्षिण भारत के शहरों और बिहार, झारखंड तक खपाया जाता था। इसमें लक्सा थाना अंतर्गत सिद्धगिरी बाग निवासी राकेश थानवी और चौक के पठानी टोला निवासी संदीप शर्मा, बौलिया लहरतारा निवासी अरुणेश विश्वकर्मा और बलिया रसड़ा निवासी शमशेर सिंह भी रात में सड़क मार्ग से कभी-कभी माल लेकर जाते थे। सभी पांच आरोपी फिलहाल जिला जेल चौकाघाट में बंद हैं। सरगना सहित अभी दस आरोपी चिह्नित हुए हैं, जिनकी गिरफ्तारी को लेकर दिन रात एसटीएफ एक की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के समय में बनती थीं दवाईयां
रोहित नगर कालोनी निवासी जटारानी के जिस मकान में नकली कोविड दवाईयां बनाई जाती थी, उस इलाके के लोग अब धीरे-धीरे खुलना शुरू हुए हैं। कालोनी के लोगों के अनुसार दिन में इन युवकों को बहुत कम ही लोगों ने बाहर निकलते हुए देखा होगा। अक्सर यह रात में दिखते थे। चार पहिया गाड़ियां आती थीं, जिनके शीशे पर मेडिकल का चिन्ह बना रहता था। लोगों के अनुसार संभवत: यह रात में ही दवाएं बनाते थे। नकली कोविड वैक्सीन और टेस्ट किट बनाने के इस खेल का भंडाफोड़ होने के बाद इलाके में किरायेदारों का सत्यापन भी पुलिस ने तेज कर दिया है। पार्षद और अन्य सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर रुचि लेने वालों से लंका पुलिस बातचीत करते हुए इलाके के बारे में और जानकारियां जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed