फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   STF arrested Chandauli criminal carrying a reward of Rs 50,000 from Lucknow.

Varanasi News: चंदौली के 50 हजार के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार किया

Fri, 15 May 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
STF arrested Chandauli criminal carrying a reward of Rs 50,000 from Lucknow.
पारिवारिक संपत्ति की पैमाइश के दौरान कई राउंड हवाई फायरिंग की थी, लूट और धोखाधड़ी का मामला भी है दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

वाराणसी। एसटीएफ चंदौली के 50 हजार के इनामी अभियुक्त आशुतोष सिंह को आशियाना थाना क्षेत्र के एलडीए कॉलोनी, लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से भागा हुआ था। आरोपी पर पारिवारिक संपत्ति की पैमाइश के दौरान कई राउंड हवाई फायरिंग करने, लूट और धोखाधड़ी समेत अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। एसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त आशुतोष सिंह सैयदराजा के फेसुड़ा गांव का रहने वाला है। अपर पुलिस अधीक्षक लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर निगरानी की जा रही थी। सूचना मिली कि वांछित आशुतोष सिंह लखनऊ में है। सूचना पर कार्रवाई कर एसटीएफ की टीम ने उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जून 2025 में पारिवारिक संपत्ति की पैमाइश के दौरान उसका अपने रिश्तेदार शैलेंद्र कुमार सिंह से विवाद हो गया था। आरोप है कि उसने अपने साथी गोलू उर्फ राजीव सिंह के साथ मिलकर शैलेंद्र सिंह को जान से मारने की धमकी दी और कई राउंड हवाई फायरिंग कर मौके से भाग गया था। इस मामले में उसके खिलाफ थाना सैयदराजा में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। एसटीएफ ने आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए सैयदराजा पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article