फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Station-police a click away

थाना-पुलिस अब एक क्लिक की दूरी पर

Tue, 31 May 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 31 May 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
कभी मोबाइल, पर्स या जरूरी कागजात खो जाए... घर में चोरी हो जाए या फिर किसी पराये शहर में मुसीबत में फंस जाएं... अब थाने जाकर दरोगा या मुंशी की कड़क आवाज में कई सवाल सुनने और फिर शिकायत दर्ज कराने के लिए सुविधा शुल्क देने की जरूरत नहीं है। जरूरत है तो सिर्फ इंटरनेट से दोस्ती बढ़ाने की और यूपी पुलिस के मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड करने की। फिर तो किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए तत्पर मिलेगी।
विज्ञापन



यूपी पुलिस को ‘पीपुल फ्रें डली’ बनाने के लिए उसे हाईटेक बनाया जा रहा है। यूपी पुलिस ने कई ऐसे मोबाइल एप्लीकेशन तैयार कराए हैं, जिन्हें गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को सूचना दी जा सकती है और तत्काल पुलिस की मदद हासिल की जा सकती है। सुरक्षा के नजरिये से ये ऐप बेहद उपयोगी हैं।
विज्ञापन



मोबाइल-चेन छिनैती, उचक्कागीरी या चोरी की कोई घटना होने पर  UPP LOST ARTICLE REPORT APP को डाउनलोड करके घर बैठे शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। ऐप का उपयोग करने वाले को अपना नाम, ई-मेल और फोन नंबर दर्ज कर शिकायत की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके बाद पुलिस खुद आपसे संपर्क करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसी संकट में हैं, पराये शहर में फंसे हैं या फिर पुलिस अधिकारियों तक कोई जरूरी सूचना पहुंचाना चाहते हैं तो इसके लिए मोबाइल में यदि   PPolice CUGCaller  ऐप डाउनलोड है तो प्रदेश भर के पुलिस अधिकारियों के सीयूजी मोबाइल नंबर की डाइरेक्टरी आपकी जेब में है।


पुलिस अब मुकदमे दर्ज करते ही उनका विवरण आनलॉइन भी करती है। ऐसे में यदि कहीं अचानक जरूरत पड़े तो सिर्फ मुकदमा नंबर के सहारे मांगी गई जानकारी का कॉलम भरकर एफआईआर की प्रति पाई जा सकती है। इसके लिए UP Police View FIR ऐप डाउनलोड करना होगा।



ंसोशल मीडिया, उसमें भी खासकर ट्वीटर पर इन दिनों यूपी पुलिस बेहद सक्रिय है। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद के लिए ट्वीटर पर @ uppolice या फिर संबंधित जिले के एसपी/एसएसपी, रेंज के डीआईजी और जोन के आईजी के ट्वीटर एकाउंट पर समस्या ट्वीट करते ही तत्काल जवाब आता है और कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed