{"_id":"57ab91ba4f1c1bee07ee4be7","slug":"state-workers-on-strike-the-complainant-suffering","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यकर्मी हड़ताल पर, फरियादी बेहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यकर्मी हड़ताल पर, फरियादी बेहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 11 Aug 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल के दौरान वीडीए परिसर में धरना-प्रदर्शन करते कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिवसीय हड़ताल में शामिल राज्य कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने, कैशलेस चिकित्सकीय सुविधा देने, केंद्रीय कर्मचारियों की तरह किराया भत्ता देने समेत 10 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रदेश संगठन के आह्वान पर कार्य बहिष्कार कर राज्य कर्मचारी वीडीए कार्यालय परिसर में एकत्र हुए।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई के तत्वावधान में यहां दर्जन भर से अधिक विभागों के कर्मचारियों ने आवाज बुलंद की। कर्मचारियों की हड़ताल सरकारी दफ्तरों में कामकाज बाधित रहा। कार्यालयों का चक्कर काटने के बाद फरियादी बैरंग लौट गए। वीडीए कार्यालय परिसर में हुई सभा के दौरान संगठन के जिला उपाध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी ने कहा कि जब तक मांगंे पूरी नहीं हो जातीं तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
बताया कि गुरुवार को वाणिज्य कर कार्यालय चेतगंज में गेट मीटिंग की जाएगी। जिला मंत्री श्याम राज यादव ने कहा कि राज्य सरकार की हठधर्मिता के चलते कर्मचारियों का नुकसान हो रहा है। इन्होंने दावा किया कि रजिस्ट्री कार्यालय में कार्य प्रभावित रहा। इसी तरह दूसरे कार्यालय में भी काम बाधित रहा। बैठक में सुभाष सिंह, शेषमोहन मालवीय, राजेश सिंह, बीएन चौबे, शारदा राय आदि उपस्थित थे। वहीं, मंडलीय अस्पताल और महिला अस्पताल कबीरचौरा के पैथालॉजी में इस हड़ताल का कोई असर नहीं दिखा। यहां अन्य दिनों की तरह आने वाले मरीजों की जांच की गई। उधर चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) के जिला मंत्री रंजीत कुमार ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अन्य दिनों की तरह कामकाज किया। उधर, हरहुआ संवाददाता के अनुसार संभागीय परिवहन कार्यालय में हड़ताल का व्यापक असर रहा। बुधवार को न तो डीएल बना और न ही गाड़ियों का पंजीकरण ही हुआ। फिटनेस का कार्य भी प्रभावित रहा।