फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   State Women Commission made serious allegations against varanasi police

Varanasi News : राज्य महिला आयोग ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, सदस्य बोलीं- नहीं दर्ज हो रहे मामले

Fri, 21 Feb 2025 03:45 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Feb 2025 03:45 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सर्किट हाउस में बैठक की। उन्होंने कई मामलों को मीडिया के सामने रखते हुए कहा कि पुलिस आयोग की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करती।

विज्ञापन
State Women Commission made serious allegations against varanasi police
सर्किट हाउस में शिकायतें सुनते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने पुलिस पर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया। गुरुवार को सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि महिला आयोग की तमाम शिकायतों के बावजूद वाराणसी पुलिस सिर्फ खानापूर्ति करते हुए निस्तारित कर दे रही है।

विज्ञापन


उन्होंने तमाम मामलों में पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही थी। बावजूद इसके गुरुवार को उनकी तीसरी जनसुनवाई में भी वहीं फरियादी अपनी गुहार लगा रहे हैं कि पुलिस उनका मामला नहीं दर्ज कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने जंसा थाने में पीड़िता पूजा के मामले का हवाला देते हुए कहा कि तीन बार कहने के बावजूद जंसा पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया। मामले में उच्चाधिकारी जांच कर रहे हैं, कह कर टाल दिया। पूजा का थाने में मामला दर्ज नहीं किया गया। काफी थानों से रिपोर्ट संतोषजनक नहीं हैं। सभी मामलों में बार-बार फरियाद होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया, एकता श्रीवास्तव की ओर से शिकायत की गई थी उनके पति पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक पद पर हैं। चार वर्षीय पुत्री सहित मारपीट कर घर से निकालने और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था। अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

Trending Videos

किरण सोसायटी के लोगों से जुड़े प्रीति सिंह के मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संध्या पांडेय ने दिव्यांग पति के संबंध में शिकायत की। इसमें अब तक कुछ नहीं किया गया। निस्तारण के कालम में जो आख्या लगाई जा रही है उसमें संतुष्टि नहीं है। उन्होंने बताया कि सर्किट हाउस में हुई जनसुनवाई में कुल 25 मामले आए जिसमें 17 से अधिक मामलों पर सुनवाई की गई है।

जनसुनवाई के दौरान ट्रांसजेंडर सलमा ने हंगामा किया। एक महिला को लेकर वे जनसुनवाई में पहुंचीं और उस पर हो रहे अत्याचार को लेकर हंगामा किया। जिस महिला को लेकर सलमा ने हंगामा किया वह शिकायती पत्र लाने की बात कहकर चली गई।

महिला आयोग की सदस्य और सीपी से मिले भाजपा विधि प्रकोष्ठ के नेता
महाकुंभ प्रयागराज त्रिवेणी संगम स्नान कर रही माता-बहनों-बेटियों की वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के विभिन्न मामलों को देखते हुए भाजपा विधि प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र की ओर से एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्य महिला आयोग की सदस्य व पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक शशांक शेखर त्रिपाठी ने इसे साइबर अपराध के साथ-साथ भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम के तहत भी गंभीर अपराध बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed