फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   State president of Mahila Congress supported Roshni

Varanasi: महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने किया रोशनी का समर्थन, न्याय की मांग, संघर्ष करने की बात कही

Tue, 29 Oct 2024 04:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 29 Oct 2024 04:37 PM IST
सार

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सहला अहरी ने रोशनी कुशल जायसवाल का समर्थन करते हुए कहा कि रोशनी के साथ न्याय करना चाहिए। कहा कांग्रेस रोशनी के लिए लड़ाई लड़ेगी।

विज्ञापन
State president of Mahila Congress supported Roshni
महिला कांग्रेस रोशनी का समर्थन करती हुई - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सहला अहरारी ने कांग्रेस नेत्री रोशनी कुशल जायसवाल के साथ उतरते हुए बातचीत में कहा कि महिला हिंसा और असुरक्षा की स्थिति बेहद भयावह है । उसमे भी सबसे अधिक दु:ख की बात यह है कि वाराणसी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संसदीय क्षेत्र है । वहां भी महिलाओं की महफूज नहीं हैं । पिछले सितंबर माह से बनारस की बेटी रोशनी कुशल जायसवाल के परिवार को पुलिस प्रताड़ना का शिकार हो रहा है । रोशनी कुशल जायसवाल के पति कुशल जायसवाल तथा अन्य चार कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया गया है । जिन धाराओं में उन्हे जेल में बंद किया गया है वे सब जमानती धाराएं है, फिर भी जिला प्रशासन सत्ता की खुशामदगी के लिए रोशनी कुशल जायसवाल के परिजनों  को प्रताड़ित कर रहा है ।

विज्ञापन



रोशनी जायसवाल का अपराध सिर्फ इतना भर है कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट फेसबुक, ट्विटर आदि पर भाजपा के कार्यकर्ता सैफरान राजेश सिंह द्वारा भद्दी भद्दी गालियां, गंदे कमेंट दिए जा रहे थे, इतना ही नहीं बल्कि राजेश सिंह ने खुलेआम बलात्कार तक की धमकी दी । रोशनी कुशल जायसवाल लगातार इन भद्दे कमेंट्स की शिकायत करती रही पर कोई यथोचित कार्यवाही न होते देख उन्होंने खुद अपने सम्मान की रक्षा के लिए राजेश सिंह से इसका प्रतिवाद किया । नारी अस्मिता और सम्मान के लिए किए गए इसके परिणाम स्वरूप ही रोशनी कुशल जायसवाल के खिलाफ जिला प्रशासन ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर रोशनी कुशल जायसवाल के पति समेत अन्य चार लोगों को जेल में बंद कर दिया गया है ।
विज्ञापन



इतना ही नहीं रोशनी कुशल जायसवाल के घर कुर्की की नोटिस भी दे दिया गया है । आखिर एक महिला के साथ योगी सरकार का यह कैसा न्याय है ? ये सारा मामला श्री राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी के संज्ञान में आया है । एक महिला होने के नाते हम सब कांग्रेसजन अपनी कार्यकर्ता के साथ पूरी ताकत के साथ खड़े हैं। रोशनी कुशल जायसवाल को जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक हम उनके साथ खड़े रहेंगे । सूबे की सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह करती हूं कि इस प्रकरण में यथाशीघ्र रोशनी कुशल जायसवाल के साथ न्याय करें । न्याय का तकाजा है कि दोनो पक्षों की बात सुनी जाय । न कि सिर्फ अपराध करने वालों की बात सुनी जाय ।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगर रोशनी कुशल जायसवाल के साथ जिला प्रशासन न्याय नहीं करता है तो महिला कांग्रेस सड़क पर उतरे को मजबूर होगी । हम अपने कार्यकर्ता के सम्मान और न्याय  की रक्षा के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध हैं। न्याय मिलने तक हम अपने संघर्ष के रास्ते पर पूरी दृढ़ता के साथ खड़े रहेंगे । पिछले दिनों हुई घटना के बाद रोशनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर और वायरल हो रहा है।  इसके बाद पूरी कांग्रेस रोशनी का समर्थन कर रही है और सैफरान राजेश सिंह का पक्ष भी अपनी बात कह रहा है उनकी पत्नी ने भी खुद से मारपीट की बात कही है। अब देखना ये होगा कि कांग्रेस का ये विरोध जमीन पर किस रूप में दिखाई देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed