फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   State-of-the-art facilities will be available at 77 located Anganwadi centers of Purvanchal

पूर्वांचल के 77 को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं

Sun, 13 Nov 2022 09:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
State-of-the-art facilities will be available at 77 located Anganwadi centers of Purvanchal
वाराणसी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर निजी प्ले स्कूलों की तर्ज पर स्मार्ट तरीके से शिक्षा दी जा रही है। अब पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में 77 को लोकेटेड (सह स्थित) आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना की जाएगी। यहां बच्चों की शिक्षा व खेल से जुड़ी अत्याधुनिक सुविधाएं होगी। इसकी तैयारियों को लेकर 15 व 16 नवंबर को बैठक होगी। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक निर्माण व संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक शामिल होंगे।
विज्ञापन

आजमगढ़ में सबसे ज्यादा 14 को- लोकेटेड आंगनबाड़ी स्थापित किए जाएंगे। वहीं बलिया में नौ, भदोही में पांच, चंदौली में सात, गाजीपुर में 12, जौनपुर में 11, मऊ में चार, मिर्जापुर में सात, सोनभद्र में सात व वाराणसी के चोलापुर में प्राथमिक विद्यालय भनटरी में एक का लोकेटेड सेंटर निर्माण किया जाएगा। केंद्रों पर खिलाने के लिए ऑउटडोर प्ले मटेरियल की खरीदारी के लिए तीन लाख आठ हजार रुपये की धनराशि प्रषित की जाएगी। जिसमें एक आंगनबाड़ी के लिए चार हजार रुपयों की धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

-------
जिले के परिषदीय विद्यालयों में स्थापित आंगनबाड़ी कें द्रों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करना है। इसके तहत जिले में 170 आंगनबाड़ी केंद्रों का लक्ष्य रखा गया है। यहां बच्चों के लिए प्ले स्कूलों की तरह सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। - त्रिलोकी नाथ शर्मा, जिला समन्वयक, सामुदायिक शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed