फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   State Minister Railways Suresh Angadi inaugurated electric rail engine in Dereka varanasi

वाराणसी : रेल राज्यमंत्री ने विद्युत रेल इंजन का किया लोकार्पण, ड्राइवर सीट पर बैठकर ली जानकारी

Thu, 19 Sep 2019 04:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 19 Sep 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
State Minister Railways Suresh Angadi inaugurated electric rail engine in Dereka varanasi
लोकार्पण के दौरान रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी। - फोटो : अमर उजाला

रेल राज्य मंत्री सुरेश सी अंगडी ने गुरुवार को डीजल रेल इंजन कारखाना में पुष्पों से सुसज्जित 275वें विद्युत रेल इंजन डब्ल्यूएपी-7 का लोकार्पण किया। इसके पूर्व उन्होंने महाप्रबंधक रश्मि गोयल और अन्य प्रमुख अधिकारियों के साथ रेल इंजन के ड्राइवर कैब का निरीक्षण किया। साथ ही रेल इंजन से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकियों के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


रेल राज्यमंत्री ने कहा कि डीरेका ने ग्राहकों की परिवर्तनशील मांगों के अनुरूप अपनी क्षमता को प्रदर्शित किया है। डीरेका के विकास व कामगारों के तकनीकी कौशल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डीरेका की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और निर्माणाधीन रेल इंजनों के विकास व निर्माण की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन




महाप्रबंधक ने रेल इंजन उत्पादन व गतिविधियों के साथ ही भविष्य की संभावनाओं पर विचार व्यक्त किया। इसके पूर्व रेल राज्यमंत्री ने कार्यशाला में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। 6000 अश्व शक्तिडब्ल्यूएपी-7 विद्युत रेल इंजन संख्या- 37248 को पश्चिम मध्य रेलवे के तुगलकाबाद जंक्शन विद्युत शेड को भेजा जा रहा है। इस अवसर पर डीजीएम नितिन मेहरोत्रा, एडीआरएम रवि प्रकाश चतुर्वेदी, जन संपर्क अधिकारी अशोक कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले महीने हो सकता है कनवर्जन लोको का लोकार्पण
डीरेका में तैयार हो रहा डुअल मोड रेल इंजन अगले महीने, अक्तूबर तक तैयार हो सकता है। इसके निर्माण में तेजी आई है। रेल राज्यमंत्री इसका लोकार्पण कर सकते हैं। भ्रमण के बाद रेल राज्यमंत्री ने बताया कि अगले महीने वे फिर आ सकते हैं। डुअल मोड बिजली और डीजल दोनों ही मोड में चलने में सक्षम होगा।

जब जाम में फंसे रेल राज्यमंत्री
जाम की समस्या से आए दिन शहर का कोई न कोई इलाका कराहता नजर आता है। मंडुवाडीह चौराहे पर गुरुवार को जाम लगा था। जाम में रेल राज्यमंत्री का काफिला फंस गया। 10 मिनट तक जाम से जूझने के बाद काफिले को रांग साइड से निकाला गया।

पीएम की छवि खराब करने के लिए निगमीकरण की फैलाई जा रही अफवाह
रेल की डीरेका सहित अन्य उत्पादन इकाइयों के निगमीकरण के मुद्दे पर रेल राज्य मंत्री सुरेश सी अंगडी ने ऐसे किसी प्रयास से इनकार किया। रेल राज्यमंत्री ने कहा कि डीरेका के निगमीकरण की कोई योजना नहीं बस हम काम में कार्पोरेट कल्चर लाना चाहते हैं जिससे कि देश का विकास हो सके।

डीरेका के वर्कशाप का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि रेलवे के विकास के लिए 100 दिन का ऐक्शन प्लान बनाकर काम किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की 130 करोड़ जनता के हित में काम करना चाहते हैं। ऐसे में कुछ तत्वों द्वारा छवि खराब करने के लिए तरह तरह की अफवाह फैलाने व विरोध का प्रयास किया जा रहा है।

रेल राज्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि एनएचएआई और एयरपोर्ट की तर्ज पर रेल में भी निजी कंपनियां ट्रैक खाली होने पर ट्रेनों का संचालन कर सकेंगी। उन्होंने डीरेका की तारीफ की और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए इसके विकास पर जोर दिया। साथ ही विकास के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की। वहीं डीजल से ज्यादा इलेक्ट्रिक इंजन उत्पादन करने वाले डीरेका के नाम बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि डीरेका एक ब्रांड है और इसे डीरेका के नाम से ही जाना जाएगा। उन्होंने यात्री सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया और इसके लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed