{"_id":"58efd6974f1c1bbc7fcf77ee","slug":"state-hockey-champions-tournament-start-toady","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद शाहिद की याद में स्टेट हॉकी प्रतियोगिता का आगाज आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहम्मद शाहिद की याद में स्टेट हॉकी प्रतियोगिता का आगाज आज
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 14 Apr 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
हॉकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपियन मोहम्मद शाहिद की याद में स्टेट हॉकी प्रतियोगिता का आगाज शुक्रवार से हो रहा है। पद्मश्री मोहम्मद शाहिद मेमोरियल स्टेट हॉकी प्रतियोगिता 2017 का आयोजन डॉ. भीम राव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर के स्पोर्ट्स मैदान पर 14 से 19 अप्रैल तक होगा। आयोजन सचिव इदरिस अहमद ने गुरुवार को मोहम्मद शाहिद के आवास पर यह जानकारी दी।
प्रतियोगिता में प्रदेश की 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें स्पोर्ट्स हॉस्टल सैफई, डीरेका, स्पोर्ट्स हॉस्टल रामपुर, गोरखपुर रेलवे, स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ, करमपुर, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, विवेके एकेडमी, लखनऊ रेलवे, स्पोर्ट्स हास्टल वाराणसी, गंगापुर एकेडमी व साई हॉस्टल वाराणसी आदि टीमें शामिल हैं।
प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर खेली जाएगी। पहले दिन डीरेका बनाम गंगापुर एकेडमी के बीच मैच खेला जाएगा। दूसरा मैच करमपुर-गाजीपुर बनाम स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी के बीच होगा।
विज्ञापन
उद्घाटन समारोह का आयोजन 14 अप्रैल को दिन में 2:30 बजे से किया गया है। मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण मुख्य अतिथि होंगे। पूर्व ओलंपयिन एम के कौशिक विशिष्ट अतिथि होंगे।
समापन समारोह में ओलंपियन पूर्व भारतीय कप्तान जफर इकबाल खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। इस मौके पर मोहम्मद शाहिद की पत्नी परवीन शाहिद भी रहीं।