फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   State and central intelligence agencies active

राज्य और केंद्रीय खुफिया एजेंसियां सक्रिय

Sun, 08 May 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 08 May 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
State and central intelligence agencies active
राज्य और केंद्रीय खुफिया एजेंसियां सक्रिय
बीएचूय के सर सुंदर लाल अस्पताल के इमरजेंसी में हुए विस्फोट से राज्य से लेकर केंद्र तक  की खुफिया एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। आईबी और एटीएस के अधिकारी अपनी टीम के साथ जांच के लिए बीएचयू पहुंचे। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा प्रत्यक्षदर्शियों से भी घटना के बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन


एजेंसियों ने दोपहर में ही पूरे मामले की प्राथमिक रिपोर्ट अपने मुख्यालय को भेजी। प्रारंभिक जांच में एसी की सेंट्रल यूनिट की पाइप लाइन फटने से विस्फोट की बात सामने आई है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आगमन से पांच दिन पहले हुए धमाके ने शीर्षस्थ सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 12 मई को बीएचयू आएंगे। उनकी सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


पूरे बीएचयू परिसर को सुरक्षा के लिहाज से फुलप्रूफ किया जा रहा है। एलडी गेस्ट हाउस, जहां राष्ट्रपति रात्रि विश्राम करेंगे, उससे कुछ ही दूर अस्पताल की इमरजेंसी में विस्फोट की यह घटना हुई। धमाके की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे आईबी और एटीएस के अधिकारियों ने जांच के लिए कांच के टुकड़े समेत अन्य अवशेष अपने कब्जे में लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। देर शाम तक सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों का बीएचयू में जमावड़ा लगा था। सुरक्षा एजेंसी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गैस की पाइप लाइन फटने से धमाके की बात सामने आई है। अधिकतर लोग कांच टूटने के बाद उसकी चपेट में आकर जख्मी हुए। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। इसके सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed