{"_id":"62a64024a62ff86a5a784984","slug":"start-the-change-in-thinking-towards-daughters-from-home-varanasi-news-vns6585915101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों के प्रति सोच में बदलाव की शुरुआत घर से करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों के प्रति सोच में बदलाव की शुरुआत घर से करें
विज्ञापन
हमें बेटियों के प्रति अपनी सोच में बदलाव करने की जरूरत है। ये बदलाव हमें हमारे घर से शुरू करना होगा। जब तक हम बेटियों को अबला और कमजोर मानते रहेंगे, सही मायने में हम उन्हें सशक्त नहीं बना सकते। ये बातें रविवार को महमूरगंज स्थित लॉन में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल की ओर से आयोजित ‘नवदिशा’ कार्यक्रम में कहीं।
उन्होंने कहा कि आज समाज में लोगों में मानसिकता बन गई है कि सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन जैसे कार्य सिर्फ लड़कियां कर सकती हैं। ये गलत सोच है प्रोफेशन का वर्गीकरण नहीं होना चाहिए। रोटरी क्लब द्वारा 100 जरूरतमंद बेटियों को साइकिल प्रदान करते हुए उन्होंने कहा कि रोटरी की इस पहल ने बेटियों के सपनों को उड़ान देने के लिए पंख दिए हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत नवनीता कुंवर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अर्पणा हलधर के नेतृत्व में ‘तू है शक्ति’ नृत्य से हुई। इसके बाद क्लब के मंडलाध्यक्ष समर राज गर्ग ने रोटरी सदस्यों के इस कार्य को लेकर सराहना की। इस दौरान अनिल जाजोदिया, जीवन खन्ना, मनीष लोहिया, रीना गर्ग, अजीत मेहरोत्रा, संजय गुप्ता, गोविंद किशनानी, अजय गौतम, संजय अग्रवाल, रचना जैन, राजीव पांडेय आदि मौजूद रहे।