फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Stampede caused by changing the platform of train in mirganj railway st jaunpur

यूपी: ट्रेन का प्लेटफार्म बदलने से मची अफरा-तफरी, भाग-दौड़ में कई लोग घायल

Tue, 28 Jan 2020 12:43 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 28 Jan 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Stampede caused by changing the platform of train in mirganj railway st jaunpur
demo

जौनपुर जिले के मीरगंज स्टेशन प्रबंधन की लापरवाही से जंघई रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात यात्री प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन तभी पर ट्रेन दो नंबर पर आ गई। इससे भगदड़ मच गई और कई यात्रियों को चोटें आईं। गिरते-पड़ते किसी तरह यात्री ट्रेन पकड़ सके।

विज्ञापन


कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग की, तब जाकर गिरते-पड़ते यात्री ट्रेन पकड़ पाए। यात्रियों ने रेलमंत्री को ट्वीट कर इसकी शिकायत की है। भागकर ट्रेन पकड़ने के दौरान ही तीन दिन पहले इसी स्टेशन पर एक वृद्ध को जान गंवानी पड़ी थी। 
विज्ञापन


शनिवार रात वाराणसी से ओखा जाने वाली ओखा एक्सप्रेस को पकडने के लिए यात्री जंघई स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन रुकने का नियत स्थान प्लेटफार्म नंबर एक है, जहां यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। नेट पर भी प्लेटफार्म नंबर एक ही दर्शा रहा था। प्लेटफार्म नंबर एक पर मालगाडी खड़ी थी, तभी अचानक ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर आ गई। उद्घोषणा नहीं होने से यात्रियों में भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग फुट ओवरब्रिज के सहारे प्लेटफार्म दो की ओर दौड़ पड़े। कई लोग गिरकर जख्मी हो गए। चौधरीपुर भटहर गांव की सरोजा देवी ने ट्वीट से रेल मंत्री से इसकी शिकायत की है। आरपीएफ जंघई इंस्पेक्टर हुकुम सिंह ने कहा कि प्लेटफार्म नंबर एक पर अक्सर मालगाडी खड़ी कर देने और समय से प्लेटफार्म बदलने की सूचना नहीं देने के भगदड़ होती है।

यात्री चढ़ नहीं पाते तो चेन पुलिंग करते हैं, जिसका मेमो आरपीएफ के पास पहुंच जाता है। स्टेशन अधीक्षक शिव कुमार यादव का कहना है कि मालगाडी का रैक बड़ा होने के कारण मजबूरी में प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ा करना पड़ता है। ट्रेन आने से पहले एलाउंस किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed