{"_id":"61c7740d6bcb904cc741e2c7","slug":"stampede-at-cantt-station-due-to-disturbance-in-coach-display-board-varanasi-news-vns6299883166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच डिस्प्ले बोर्ड में गड़बड़ी से कैंट स्टेशन पर मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोच डिस्प्ले बोर्ड में गड़बड़ी से कैंट स्टेशन पर मची भगदड़
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह 10.25 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर उस समय भगदड़ मच गई जब बनारस-दादर एक्सप्रेस के स्टेशन पहुंचने पर कोच डिस्प्ले बोर्ड में गलत नंबर दर्शा दिया गया। ट्रेन पकड़ने की हड़बड़ाहट में लोगों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। कई लोगों के जूते चप्पल छूट गए तो कइयों के समान प्लेटफार्म पर ही बिखर गए। जिन्हें सहेजने में यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। यात्री रेल प्रशासन को कोसते रहे। मौके पर पहुंचे जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने यात्रियों की भीड़ को संभालने का प्रयास किया। वहीं, स्टेशन पर यात्री कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते भी नहीं दिखे। ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं लगाए थे।
कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। प्लेटफार्म नंबर एक पर जब यात्री बनारस-दादर एक्सप्रेस पकड़ने पहुंचे तो कोच डिस्प्ले बोर्ड में अंकित किए गए नंबर को देखकर ट्रेन में चढ़ने लगे। बोर्ड में कोच नंबर ट्रेन की विपरीत दिशा में दर्शाए जाने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। यात्री एक से दूसरे कोच में भटकते रहे। इससे प्लेटफार्म पर यात्रियों की अफरातफरी मच गई। वहीं, कुछ यात्रियों ने ट्रेेन रोकने के लिए तीन बार चेन पुलिंग भी की। जिसकी वजह ट्रेन करीब 20 मिनट की देरी से कैंट रेलवे स्टेशन से 10.55 बजे रवाना हुई।
अकसर होती है गड़बड़ी
बनारस-दादर एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह 10.10 बजे बनारस स्टेशन से चलकर 10.25 पर वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचती है। 10 मिनट ठहरने के बाद 10.35 पर रवाना हो जाती है। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं। इसमें अकसर गड़बड़ी देखने को मिलती है।
विज्ञापन
वृद्ध, महिला और बच्चों की हुई सांसत
कैंट स्टेशन पर अफरातफरी के चलते एफओबी की सीढ़ियों और प्लेटफार्म नंबर एक पर आनेजाने का रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया। जिससे ट्रेन पकड़ने आए वृद्ध, महिला यात्रियों और बच्चों को सांसत झेलनी पड़ी।
वर्जन
बनारस रेलवे स्टेशन से ही कोच डिस्प्ले बोर्ड में ट्रेन के कोच नंबर विपरीत दर्शाए गए थे। जिस वजह से समस्या आई है। मामले की जांच कराई जा रही है। बनारस-दादर ट्रेन पर एक सप्ताह तक नजर रखी जाएगी। ताकि ऐसी घटना दोबारा न होने पाए।
- आनंद मोहन, डायरेक्टर कैंट रेलवे स्टेशन