{"_id":"6af4cc44deaca1d3b800b63c","slug":"stalls-selling-daura-bamboo-baskets-soop-winnowing-trays-and-fruits-have-been-set-up-in-the-markets-varanasi-news-c-189-1-svns1013-157522-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बाजारों में सज गईं दउरा सूप और फल की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बाजारों में सज गईं दउरा सूप और फल की दुकानें
विज्ञापन
चकिया में डाला छठ पूजा पर्व के मद्देनजर सजे दउरा के दुकान। संवाद
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बृहस्पतिवार को कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में रौनक रही। सुबह से ही फल, दउरा, सूप और पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटने लगी। महंगाई के बावजूद छठ व्रतियों और उनके परिजनों के उत्साह में कमी नहीं दिखी।
लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार पर्व के लिए जरूरी सामग्री जुटाने में लगे रहे। गांधी पार्क तिराहा, सहदुल्लापुर, ब्लॉक तिराहा के अलावा शिकारगंज, उचेहरा और हेतिमपुर बाजार में दिनभर चहल-पहल रही। फल व्यवसायी जमुना सोनकर ने बताया कि छठ पर्व के चलते फलों की मांग बढ़ गई है।
बाजार में चकोतरा और नींबू 40 से 50 रुपये, अनानास 45 से 50 रुपये, नारियल 40 से 50 रुपये, रामफल 30 रुपये, खीरा और कच्चा बादाम 10 से 15 रुपये तथा कीवी 30 रुपये प्रति पीस बिक रहा है। वहीं पपीता 60 रुपये, अनार 160 रुपये, सेब 80 से 95 रुपये, मौसमी 80 रुपये, मूंगफली 80 रुपये, अमरूद 100 रुपये और अंगूर 250 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहे हैं। दउरा-सूप विक्रेता सोनू कसौधन, धीरज मोदनवाल और दिनेश कसौधन ने बताया कि पर्व को लेकर बांस से बने पूजन सामग्री की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
बाजार में दउरी 180 से 200 रुपये, डलिया 80 रुपये और सूप 100 रुपये तक बिक रहा है। इसके अलावा महावर, सुपारी, लौंग, इलायची, कपूर और जायफल सहित अन्य पूजन सामग्री की भी खूब खरीदारी हो रही है।