फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Stain on khaki in Varanasi Action taken against 26 policemen in 9 months 12 of them dismissed

वाराणसी में खाकी पर दाग: 9 माह में 26 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, इनमें से 12 बर्खास्त, कई हो चुके गिरफ्तार

Sun, 10 Sep 2023 12:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 10 Sep 2023 12:08 PM IST
सार

शांति और कानून व्यवस्था की बड़ी जिम्मेदारी उठाने वाले पुलिस महकमे के चंद लोगों की वजह से खाकी पर दाग लगे तो सवाल उठने के साथ अफसरों को जवाब देना भारी पड़ जाता है। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस में बीते नौ माह में 26 पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
Stain on khaki in Varanasi Action taken against 26 policemen in 9 months 12 of them dismissed
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की साख पर बट्टा लगाने के मामले में होड़ सी लगी है। भ्रष्टाचार सहित अन्य आरोपों में संलिप्तता उजागर होने के बाद जनवरी से अब तक कमिश्नरेट के 26 पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें से 12 पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त किया गया है। 14 पुलिसकर्मियों को निलंबित व लाइनहाजिर किया गया।  

विज्ञापन


शनिवार को ही एक चौकी प्रभारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ। जनवरी से अब तक पांच पुलिस कर्मी अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार करके जेल भेजे जा चुके हैं।  कोई डकैती तो कोई पशु तस्करी के आरोप में नपा है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चौकी में 25 हजार की रिश्वत लेते धरे गए दरोगा जी! एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई की जद में इंस्पेक्टर से सिपाही तक

  • - 27 अगस्त को शिवपुर थाने में तैनात सिपाही दीपक कुमार और सत्येंद्र गौड़ को निलंबित। थानाध्यक्ष का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर फ्रीज बैंक अकाउंट शुरू कराने के प्रयास किया।
  • - 24 अगस्त को चोलापुर थाने के दरोगा हरि किशन यादव निलंबित। बरथौली के ग्राम प्रधान पति मंगरू राजभर की गैर इरादतन हत्या के मुकदमे की विवेचना में लापरवाही हुई।
  • - गो तस्करों की पैरवी करने के आरोप में 19 अगस्त को कैंट थाने के सिपाही मनोज सरोज और अनिल कुमार को प्रशासनिक आधार पर लाइन हाजिर किया गया।
  • - पांच अगस्त को सिपाही अमित कुमार, मनोज कुमार तिवारी, संजय कुमार शुक्ला, हरिबंश भारती और अर्दली प्यून अमृतलाल को बर्खास्त किया गया था।


 

  • - 11 जुलाई को सफाई कर्मी की निर्ममता से पिटाई करने के आरोप में कोतवाली थाने के दरोगा दिलेश कुमार को निलंबित किया गया।
  • - पांच जुलाई को चौकाघाट चौकी प्रभारी सूफियान खान से अभद्रता के आरोप में जैतपुरा थाने के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार को निलंबित किया गया।
  • - 17 जून को युवक की पिटाई के आरोप में सिंधौरा थाने के दरोगा अरविंद यादव को निलंबित किया गया।
  • - 15 जून को सारनाथ थाने के सिपाही त्रिलोकी भारद्वाज की देह व्यापार में संलिप्तता उजागर होने पर उसे निलंबित किया गया था।

  • - 10 जून को डकैती के आरोपियों से मिलीभगत के आरोप में भेलूपुर थाने के पूर्व थानाध्यक्ष रमाकांत दूबे, दरोगा सुशील कुमार, महेश कुमार व उत्कर्ष चतुर्वेदी, सिपाही महेंद्र कुमार पटेल, कपिल देव पांडेय व शिवचंद को बर्खास्त किया गया।
  • - 25 मई को सारनाथ व कैंट थाने के हेड कांस्टेबल विनय कुमार, दीपक सिंह और प्रशांत सिंह को रंगदारी मांगने सहित अन्य आरोपों में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed