{"_id":"58b6e5f54f1c1bbe1c831848","slug":"stage-build-for-railly-of-akhilesh-has-been-broken-by-unknown","type":"story","status":"publish","title_hn":" भदोही में सीएम अखिलेश की जनसभा का मंच तोड़ा, मामला गरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में सीएम अखिलेश की जनसभा का मंच तोड़ा, मामला गरम
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/भदोही
Updated Wed, 01 Mar 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने साजिश तोड़े जाने का आरोप लगाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही के विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा के लिए बनाए जा रहे मंच को अराजक तत्वों ने बुधवार की शाम तोड़ दिया। इससे सपाजन नाराज हो गए। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने साजिशन तोड़े जाने का आरोप लगाया।
सूचना पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए।
जिले की तीनों विधानसभाओं के सपा प्रत्याशियों के समर्थन में ज्ञानपुर नगर स्थित वीएनजीआईसी के मैदान पर चार मार्च को जनसभा होगी। इसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तीनों प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।
इसके मद्देनजर मंगलवार से ही पक्का मंच बनाया जा रहा है। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे अराजक तत्वों ने मंच को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ता नाराज हो गए,हंगामा मचाने लगे।
विज्ञापन
चुनाव संचालन समिति के संयोजक ओमप्रकाश यादव समेत कई नेता मौके पर पहुंचे और इसे एक नेता के इशारे पर की गई हरकत बताया। जानकारी मिलते ही ज्ञानपुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक युवक को हिरासत में ले लिया।