फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Staff duty should be imposed for 24 hours at the crematorium

शवदाह गृह पर 24 घंटे लगाई जाए कर्मचारियों की ड्यूटी

Tue, 20 Apr 2021 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Staff duty should be imposed for 24 hours at the crematorium
वाराणसी। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सोमवार को नगरीय सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि कंटेनमेंट जोन के साथ ही पूरे शहर में सैनिटाइजेशन कराने को कहा। शहर की सफाई, सैनिटाइजेशन, कोविड हेल्प डेस्क, अंत्येष्टि स्थल की व्यवस्थाओं के बारे में पूछा और उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर आयुक्त से कहा कि शवदाह गृह पर 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए ताकि अंत्येष्टि में कोई परेशानी न हो। सभी कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क चालू कराएं ताकि जनता को जानकारियां मिल सके। नालों की सफाई सुनिश्चित कराने के साथ ही मलीन बस्तियों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि संक्रमण न हो। वार्ड में बनाए गए सभी निगरानी समितियों की रोजाना समीक्षा की जाए और पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर आदि उपलब्ध कराया जाए। हैंडपंपों को क्रियाशील कर क्लोरिनेशन के बाद पानी की सप्लाई की जाए। नगर आयुक्त गौरांग राठी और मेयर मृदुला जायसवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन

84 गांवों में सैनिटाइजेशन
नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शहरी सीमा में शामिल 84 गांवों में सोमवार को सैनिटाइजेशन कराया। नगर आयुक्त ने बताया कि 140 हैंड स्प्रे मशीनों, जलकल व अग्नि शमन विभाग की बड़ी गाड़ियों की सहायता से काम कराया गया। अस्पतालों, कार्यालयों, बाजारों व शवदाह स्थलों पर विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन के लिए बायो डिग्रेडेबल पॉलीबैग
वाराणसी। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने सभी सफाई निरीक्षकों व प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की और साफ सफाई की जानकारी ली। उन्होंने कंटेनमेंट जोन में कचरे के उठान के लिए 200-200 बायो डिग्रेडेबल पॉलीबैग उपलब्ध कराते हुए उसी में कचरा उठाने का निर्देश दिया। कूड़ा उठान की जिम्मेदारी संभाल रहे वाराणसी वेस्ट सॉल्यूशन के प्रतिनिधि राकेश को हर कूड़ा गाड़ी के साथ पॉलीबैग उपलब्ध कराने को कहा गया। ताकि कंटेनमेंट जोन के कूड़े को अलग से एकत्र कर उसे निस्तारित किया जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

शवदाह गृह के धुएं से परेशानी
वाराणसी। हरिश्चंद्र घाट स्थित शवदाह गृह के धुएं और राख से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों की शिकायत के बाद शिवाला के पार्षद राजेश यादव चल्लू ने नगर निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी राम सकल से शिकायत की है। पार्षद का कहना है कि शवदाह गृह के निकलने वाले धुएं से छतों पर टहलने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। कोरोना संक्रमण के इस दौर में लोग धुएं से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहां, कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की लाशें जलाईं जा रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed