{"_id":"6acd39adebc41b6206047995","slug":"stadium-eleven-defeated-olympian-vivek-singh-club-by-4-wickets-varanasi-news-c-20-vns1056-1578479-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: स्टेडियम इलेवन ने ओलंपियन विवेक सिंह क्लब को 4 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: स्टेडियम इलेवन ने ओलंपियन विवेक सिंह क्लब को 4 विकेट से हराया
विज्ञापन
दीपक यादव की घातक गेंदबाजी, बने मैन ऑफ द मैच, देवेश के 4 विकेट गए बेकार
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। आर्य विद्या सभा, काशी के खेल मैदान पर सोमवार को खेले गए सनशाइन कप अंडर-19 जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में स्टेडियम इलेवन ने ओलंपियन विवेक सिंह क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से पराजित किया। स्टेडियम इलेवन के दीपक यादव को किफायती गेंदबाजी (7 ओवर, 1 मेडन, 19 रन, 3 विकेट) के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर ओलंपियन विवेक सिंह क्रिकेट क्लब की टीम 32.3 ओवर में 168 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए विशाल यादव ने 41 गेंदों में सर्वाधिक 39 रन (4 चौके, 1 छक्का) बनाए, जबकि आयुष सिंह ने 33 (4 छक्के) और कप्तान रोहित सिंह ने 28 रनों का योगदान दिया। स्टेडियम इलेवन की ओर से दीपक यादव ने शानदार गेंदबाजी कर 3 विकेट झटके। हर्ष यादव ने 45 रन देकर 2 और अनिकेत कुमार ने 34 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। जवाब में 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम इलेवन ने 21.5 ओवरों में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए और मैच जीत लिया। हर्ष यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मात्र 36 गेंदों में 49 रन (3 चौके, 4 छक्के) बनाए। सलामी बल्लेबाज वंश जायसवाल ने 21 गेंदों में 38 रन और आनंद विजय सिंह ने 24 गेंदों में 5 शानदार छक्कों की मदद से नाबाद 35 रनों की पारी खेली। विकास यादव ने भी 35 रनों का अहम योगदान दिया। ओलंपियन विवेक सिंह क्लब की ओर से देवेश सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी कर 7 ओवर में 1 मेडन रखकर 40 रन दिए और 4 विकेट चटकाए, लेकिन वे अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। इसके अलावा विशाल यादव और निष्कर्ष पांडेय को 1-1 विकेट मिला। इस मैच में अंपायर की भूमिका कृष्णा यादव और रितेश यादव ने निभाई, जबकि स्कोरर आभास शर्मा रहे।