{"_id":"5fb694698ebc3e9b9e6c72cc","slug":"ssp-varanasi-recommended-reward-of-1-lakh-on-crooks-kittu-and-manish","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश किट्टू और मनीष पर 1 लाख के इनाम की एसएसपी वाराणसी ने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश किट्टू और मनीष पर 1 लाख के इनाम की एसएसपी वाराणसी ने की संस्तुति
Thu, 19 Nov 2020 09:21 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 19 Nov 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
अमित पाठक, एसएसपी वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला।
वर्ष 2015 में वाराणसी में मुठभेड़ में मारे गए सनी सिंह के गिरोह के सदस्य नरोत्तमपुर निवासी मनीष सिंह सोनू और बड़ी पियरी के रोशन गुप्ता उर्फ बाबू उर्फ किट्टू पर घोषित इनाम की राशि एक-एक लाख करने की संस्तुति एसएसपी ने की है। इस संबंध में एसएसपी की ओर से एडीजी जोन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
बड़ी पियरी निवासी किट्टू 23 से ज्यादा आपराधिक मुकदमों का आरोपी है। किट्टू चौकाघाट दोहरे हत्याकांड के साथ ही चौक क्षेत्र के सराफा कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में वांछित है। वहीं, नरोत्तमपुर निवासी मनीष 15 से ज्यादा आपराधिक मुकदमों का आरोपी है।
विज्ञापन
मनीष लंका क्षेत्र में हत्या के प्रयास, चौकाघाट दोहरे हत्याकांड और मिर्जापुर में एक फैक्ट्री के अधिकारी की हत्या और रंगदारी मांगने के मामले में वांछित है। अंतरजनपदीय गैंग- 33 का सदस्य मनीष अब अपना घर छोड़ कर चोलापुर थाना अंतर्गत सुलेमापुर में ठिकाना बना रखा है। इस संबंध में एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि दोनों बादमाशों पर घोषित इनाम की राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये करने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन